विज्ञापन

UP Cabinet Expansion: 'मंत्रालयों के बंटवारे की पर्ची भी ऊपर से आएगी', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 10 मई को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद भी नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है.

UP Cabinet Expansion: 'मंत्रालयों के बंटवारे की पर्ची भी ऊपर से आएगी', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को अब तक पोर्टफोलियो नहीं मिला है, जिसे लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके व्यंग्य कसा है. उन्होंने कहा है कि यूपी में मंत्रियों के नाम के बाद अब उनके विभागों की पर्ची भी ऊपर आएगा. साथ ही कहा कि जनता नए मंत्रियों के मंत्रालय पर नजर रखेगी, ताकि कोई भी भ्रष्टाचार नहीं कर सके.

दरअसल, 10 मई को योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए चेहरों को शामिल किया गया था, जबकि दो राज्य मंत्रियों का कद बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट में नई जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अबतक नए मंत्रियों को विभागों (पोर्टफोलियो) का आवंटन नहीं हुआ है. कल यानी 14 मई को ही सीएम योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की, जहां माना जा रहा था कि दोनों के बीच हुई इस चर्चा में विभागों के चयन पर अंतिम मुहर लग गई है.

उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची' भी ऊपर से आएगी?

मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ़ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई' के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नये मंत्री बने हैं वो बेचारे तो बस…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026

मंत्रियों को डब्बा कर देती है भाजपा सरकार- अखिलेश यादव

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव को भी योगी सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया. उन्होंने एक्स पर लिखा, यूपी में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची' भी ऊपर से आएगी? मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ़ ये है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई' के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं. दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नए मंत्री बने हैं, वो बेचारे तो बस दर्शक दीर्घा में बैठकर, गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं. भाजपाई डबल इंजन बाकी सब मंत्रियों को ‘डब्बा' कर देता है.

उत्तर प्रदेश की जनता ने ठाना है कि नए मंत्रियों को जो भी मंत्रालय-विभाग मिलेगा, उस पर पूरी तरह से निगाह-निगरानी रखी जाएगी, जिससे ये नए-नवेले मंत्रीगण अपने खजाने न भर सकें. इस बात के लिए कागजी प्रमाण के साथ-साथ और भी ऑडियो-वीडियो सबूत इकट्ठे किए जाएंगे और इन भाजपाइयों की कलई खोली जाएगी. अब जनता ही भाजपाई लोगों को अपने टैक्स के पैसों की लूट करने से रोकेगी, क्योंकि भ्रष्टाचार रोकने के बाकी सारे विभाग तो भ्रष्ट भाजपा ने बर्बाद कर ही दिए हैं. जनता को लगता है अब सोशल मीडिया और सिटिजन जर्नलिज्म के माध्यम से ही उनको न्याय मिल सकता है.

भाजपा सरकार जानती है कि ये आखिरी बार है, जब वो सत्ता में है, इसीलिए ये भाजपाई दसों हाथों से पैसा बटोरना चाहते हैं. जागरूक जनता अब इन भाजपाइयों को उनके गंदे मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com