विज्ञापन

15 दिन की डेडलाइन हुई पूरी, आखिर राम मंदिर मामले में SIT कब देगी फाइनल रिपोर्ट?

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप अखिलेश यादव ने 7 जून को लगाए गए थे. इसके बाद योगी सरकार ने 13 जून को SIT का गठन किया था. 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट गृह सचिव को सौंप दी गई है लेकिन अभी तक फाइनल रिपोर्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

15 दिन की डेडलाइन हुई पूरी, आखिर राम मंदिर मामले में SIT कब देगी फाइनल रिपोर्ट?

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चढ़ावे की चोरी के मामले में गठित तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टीगेटिव टीम को फाइनल रिपोर्ट देने के लिए दी गई 15 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है. राज्य सरकार को जांच शुरू होने के एक हफ्ते के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी गई थी, लेकिन फाइनल रिपोर्ट अभी भी नहीं दी गई है. इस तीन सदस्यीय एसआईटी में दो आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. योगी सरकार ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के आग्रह पर एसआईटी का गठन करने के दौरान ही कहा था कि ये एसआईटी मंदिर के चोरी के आरोपों की प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट एक हफ्ते और फाइनल रिपोर्ट 15 दिन में शासन को दे. एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अयोध्या पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी की गिरफ़्तारी की.

भगवान राम के मंदिर में चोरी का आरोप 7 जून को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लगाए थे. इसके बाद योगी सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (राम जन्मभूमि ट्रस्ट) के अनुरोध पर 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया. इस एसआईटी में लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और राजस्व विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल लिए गए.

स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम के तीनों सदस्य 15 जून को अयोध्या पहुंचे और जांच शुरू की. राम मंदिर परिसर में सभी संदिग्धों से पूछताछ की। डिजिटल एविडेंस खंगालने के साथ साथ चंदा गिनने और जमा करने की पूरी व्यवस्था की पड़ताल की. इसके छह दिन बाद 20 जून को एसआईटी के सदस्य लखनऊ वापस लौटे. लखनऊ लौटने के बाद एसआईटी ने 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी.

यूपी शासन को सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में मंदिर के अंदर चोरी की बात की पुष्टि करते हुए एसआईटी ने राज्य सरकार से विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी. ये अतिरिक्त समय कितना है, इसको लेकर कोई औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई. प्रीलिमिनरी रिपोर्ट देने के बाद एसआईटी के अधिकारी दोबारा अयोध्या भी नहीं गए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये कि क्या एसआईटी अपनी फाइनल रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी या अभी अंतिम रिपोर्ट आने में लंबा समय लगने वाला है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir Case, Yogi Government, SIT Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com