विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

गाजियाबाद : किसान प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे राज बब्बर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में किया रिहा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने बताया कि उन्हें साहिबाबाद में वसंधुरा कॉलोनी में आवास विकास परिषद के गेस्टहाउस ले जाया गया और बाद में निजी बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया.

गाजियाबाद : किसान प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे राज बब्बर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में किया रिहा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर (फाइल फोटो)
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मंडोला गांव में बुधवार को किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर को लोनी बोर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने बताया कि उन्हें साहिबाबाद में वसंधुरा कॉलोनी में आवास विकास परिषद के गेस्टहाउस ले जाया गया और बाद में निजी बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया. सिंह ने बताया कि बब्बर को दिल्ली-लोनी बार्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया. जब पुलिस ने उन्हें बोर्डर पर रोका तब वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गये. उन पर सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन का आरोप था. बाद में, बब्बर ने मीडिया से कहा कि जिला प्रशासन राज्य की भाजपा सरकार के निर्देश पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है.

VIDEO : बच्चों की हत्यारी है यूपी की योगी सरकार : राज बब्बर​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com