विज्ञापन

बंटी-बबली ने मारा है... बिजली के बोर्ड पर लिखा मिला, प्रयागराज में कारोबारी के घर मिलीं 4 लाशें

प्रयागराज में अंदर से बंद एक घर से मंगलवार को पुलिस ने तीन शव बरामद किए थे. अलग-अलग कमरों में तीन शव पड़े थे, जिनसे तेज बदबू आ रही थी. अब एक और शव मिला है.

बंटी-बबली ने मारा है... बिजली के बोर्ड पर लिखा मिला, प्रयागराज में कारोबारी के घर मिलीं 4 लाशें
प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा.
  • प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक बंद घर से पति, पत्नी और बेटी की लाशें मिली थीं, जिन पर चोट के निशान थे
  • पुलिस ने घर के नीचे बनी दुकान से एक और शव बरामद किया है, जिसे कारोबारी के लापता बेटे अभिषेक का माना जा रहा है
  • दुकान के बिजली बोर्ड पर लिखा था कि बंटी, बबली और बहु ने मारा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है

प्रयागराज के ट्रिपल मर्डर केस में एक मौत और जुड़ गई है. मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में एक बंद घर के भीतर पति, पत्नी और उनकी बेटी की लाशें मिली थीं. लाशों पर चोट के निशान भी देखे गए थे. वहीं उनका बेटा लापता था. अब पुलिस ने एक और शव बरामद किया है. शक है कि ये शव कारोबारी के लापता बेटे अभिषेक का हो सकता है. पूरे परिवार की मौत अब तक गुत्थी बनी हुई है. पुलिस इस रहस्यमयी केस को सुलझाने में जुटी है कि आखिर पूरे परिवार की हत्या किसने और क्यों की. 

प्रयागराज पुलिस को मिला एक और शव

जहां से चौथा शव मिला है उस दुकान के अंदर बिजली के बोर्ड पर लिखा हुआ था कि बंटी, बबली और बहु ने मारा है. पुलिस इस लिखावट की भी जांच कर रही है. पुलिस कई अन्य लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस पूरी वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस काफी गहनता से जांच कर रही है.

दुकान से मिला कारोबारी के बेटे का शव!

 एडिशनल सीपी डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को सर्च के दौरान घर के नीचे बनी मार्केट की एक दुकान से एक और शव मिला है. शक जताया जा रहा है कि पुलिस को मिला एक और शव वीरेंद्र वैश्य के बड़े बेटे अभिषेक का हो सकता है. एडिशनल सीपी ने बताया कि मृतक कारोबारी वीरेंद्र वैश्य ने घर के नीचे कई दुकानों को किराए पर दिया था. सर्च के दौरान उसी एक बंद दुकान से एक और शव मिला है, जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रयागराज में अब तक 4 शव बरामद

अब कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं. पुलिस को दुकान से मिला शव काफी पुराना लग रहा है. इससे पहले मिले तीन शवों के सिर पर चोट के निशान थे. ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी वजनदार चीज से हमला कर सभी की हत्या की गई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि मृतक कारोबारी वीरेंद्र वैश्य का छोटा बेटा अश्वनी वैश्य इन दिनों यूपी की कौशांबी जेल में बंद है. उसके ऊपर फ्रॉड समेत कई मुकदमे दर्ज है. पुलिस अब अभिषेक के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. ये भी पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच आपस में नहीं बनती थी. दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के रहे है. इस पूरी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. परिजनों से भी पूछताछ चल रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

मंगलवार को घर से मिले थे तीन शव

पुलिस को मंगलवार तो मिले तीन शव करीब तीन दिन पुराने लगे.  मृतकों की पहचान 70 साल के वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 साल की पत्नी अनीता वैश्य और 45 साल की बेटी मीनाक्षी वैश्य के रूप में हुई है. तीनों एक ही घर में रहते थे. उनके शव अलग-अलग कमरों से मिले थे. अब एक और शव मिला है. शक है कि ये शव उनके लापता बेटे का हो सकता है.

ये भी पढ़ें-माई गॉड तुमने तो सबको ही मार डाला.. SC ने गर्लफ्रेंड के हत्यारे को जमानत देने से किया इनकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com