केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया मतदान.
- यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म
- 24,622 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
- 3,790 पदों के लिए हुआ चुनाव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में छिटपुट घटनाओं के बीच करीब 49 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश के 25 जिलों में छह नगर निगमों, 51 नगर पालिका परिषदों तथा 132 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ. इस दौरान औसतन 51 से 53 प्रतिशत वोट पड़े. हालांकि बाद में आयोग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक इस चरण में औसतन 48.6 फीसद मतदान हुआ. वर्ष 2012 में यह आंकड़ा 43.67 प्रतिशत था.
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर में 63.17 प्रतिशत, गाजियाबाद में 46.90 फीसद, गौतमबुद्धनगर में 61.65, अमरोहा में 61.65, रामपुर में 54.87, पीलीभीत में 63.80, शाहजहांपुर में 59.03, अलीगढ़ में 51.41, मथुरा में 46.88, मैनपुरी में 58.68, फर्रुखाबाद में 58.53, इटावा में 53.85, ललितपुर में 64.97, बांदा में 63.64, इलाहाबाद में 34.20, लखनऊ में 37.57, बहराइच में 58.76, श्रावस्ती में 65.80, सुलतानपुर में 54.80 अम्बेडकर नगर में 64.05, संत कबीरनगर में 67.59, देवरिया में 57.29, बलिया में 60.05, वाराणसी में 44.39 और भदोही में 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ.
अग्रवाल ने दावा किया कि मतदान के दौरान पूरे प्रदेश में कोई हादसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि शाजहांपुर में गोली चलने की झूठी खबर फैली. अलीगढ़ में दो पक्षों में झगड़ा हुआ, लेकिन मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा. पुलिस ने स्थिति को फौरन नियंत्रण में ले लिया. आयुक्त ने बताया कि भदोही और वाराणसी में कुछ लोगों ने वोट डालने के लिए फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल की कोशिश की, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को महराजगंज में करेंगे जनसभा
मैनपुरी में गोलीबारी की खबर आई. वहां के अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गोली चली है या पटाखा जलाया गया है. बहरहाल, आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और ताकीद की है कि कल तक दोषी गिरफ्तार नहीं हुए तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : यूपी नगर निकाय चुनाव में बनेगा इतिहास, सौ साल में पहली बार लखनऊ चुनेगा महिला मेयर
इस बीच, फर्रुखाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा नेता प्रान्शू दत्त द्विवेदी को निशाना बनाकर चलाई गई गोली उसके वाहन चालक विजय मिश्रा के हाथ में लगी जिसे तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सपा समर्थकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है.
VIDEO: यूपी: EVM में गड़बड़ी का आरोप
दूसरे चरण में 25 जिलों मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, लखनऊ, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सन्तकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी एवं भदोही में मतदान सम्पन्न हुआ. लखनऊ में आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को हुआ था. तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा. मतगणना एक दिसंबर को होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं