विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद, दो मैगजीन और 22 कारतूस भी मिले

पूर्वांचल के कुख्यात माफिया सरगना प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है.

मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद, दो मैगजीन और 22 कारतूस भी मिले
मु्न्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल बरामद (फाइल फोटो)
  • मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद
  • दो मैगजीन और 22 कारतूस भी मिले
  • हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल एक नाली से बरामद की गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: पूर्वांचल के कुख्यात माफिया सरगना प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा कि 10 इस्तेमाल खाली कारतूस, दो मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा , ‘‘ हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल एक नाली से बरामद की गई.’’ बजरंगी की आज सुबह बागपत जेल में कथित रूप से एक अन्य गैंगस्टर ने गोली मारकर हत्या कर दी. 

यह भी पढ़ें: साजिश के तहत की गई हत्या, इसमें कई नेता, सरकार और पुलिस शामिल : मुन्ना बजरंगी की पत्नी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारागार के अंदर हुई इस वारदात को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले में जेलर समेत चार जेल अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है. पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि जिला जेल के अंदर से .762 बोर के हथियार के 10 खोखे और कुछ कारतूस मिले हैं. 

VIDEO: बागपत जेल में अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या
उन्होंने कहा कि मामले की जेल प्रशासन , मजिस्ट्रेटी जांच और न्यायिक जांच चल रही है. जेल प्रशासन ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने बताया कि यह हत्या साजिश के तहत हुई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com