विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2026

नए साल पर नोएडा में भी जमकर छलके जाम, 35 करोड़ रुपये तक पहुंचा आंकड़ा

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि यह पिछले कई वर्षों की अपेक्षा में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. आम दिनों में गौतम बुद्ध नगर में शराब की बिक्री 7 से 8 करोड़ की होती है और वीकेंड पर 12 करोड़ तक हो जाती है.

नए साल पर नोएडा में भी जमकर छलके जाम, 35 करोड़ रुपये तक पहुंचा आंकड़ा
नोएडा:

नोएडा में नववर्ष के अवसर पर जमकर जाम छलके, इस दौरान नोएडा के लोग करीब 35 करोड रुपए की शराब पी गए 30 और 31 तारीख को शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार काफी ज्यादा शराब की बिक्री हुई.नए साल के अवसर पर आबकारी विभाग की जमकर बल्ले बल्ले हुई 30 और 31 दिसंबर को नए साल पर लोगों ने जमकर जाम छलके आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे गौतमबुद्ध नगर में 30 और 31 तारीख को सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई. इन दो दिनों में करीब 35 करोड रुपए की शराब बेची गई और चार लाख लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री हुई.

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि यह पिछले कई वर्षों की अपेक्षा में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. आम दिनों में गौतम बुद्ध नगर में शराब की बिक्री 7 से 8 करोड़ की होती है और वीकेंड पर 12 करोड़ तक हो जाती है लेकिन नए साल के जश्न में शराब बिक्री के सारे के सारे रिकॉर्ड टूट गए. नोएडा वालों ने इतनी शराब पी कि उन्होंने कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और महत्व दिनों में 35 करोड़ की शराब खरीद डाली. सबसे बड़ी बात तो यह रही की गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Year Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com