विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 103 पहुंची

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालो की संख्या बढ़कर 103 हो गई है. राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से मरने वालों की संख्या 103 हो गई है, जबकि 24 जिलों के 3133 गांवों में बाढ़ से प्रभावित हैं.

  • एक और व्यक्ति के मरने से संख्या में हुई बढ़ोतरी
  • 24 जिलों के 3133 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग की स्थिति बहुत खराब
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालो की संख्या बढ़कर 103 हो गई है. राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से मरने वालों की संख्या 103 हो गई है, जबकि 24 जिलों के 3133 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों के 27 लाख से अधिक लोग चपेट में हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों के 60 हजार लोग राहत शिविरो में रह रहे हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग की स्थिति बहुत खराब है, जिसे धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : बिहार और यूपी में मौसम का कहर जारी, बाढ़ से 583 लोगों की मौत

VIDEO: यूपी : बाढ़ से नदी में तब्दील हुए हाइवे



डॉक्टरों की टीम उपचार के लिए भेजें
प्रदेश सरकार ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं कि वह प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी को अपने जिले में डॉक्टर की टीम बनाकर गांव-गांव उपचार के लिए भेजे. यह भी कहा गया है कि सांप काटने की दवाएं कहां-कहां उपलब्ध है तथा कौन-कौन से डाक्टर इसके लिए नामित किए गए हैं, इसकी सूची जिले के सीएमओ के माध्यम से प्राप्त करके अखबार के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए. प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से कहा कि वह गांवों में पशुचिकित्सकों की टीम में भेजकर पशुओं की दवाओं एवं उनके उपचार का प्रबन्ध करें. साथ ही पशु कैम्प की जानकारी अखबार के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचाई जाए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com