विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

मुजफ्फरनगर : हत्या के मामलों में वॉन्टेड 12 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

गोली लगने के कारण घायल हो जाने के बाद कल रात जिले के खटोली में एक मिल के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मुजफ्फरनगर : हत्या के मामलों में वॉन्टेड 12 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हत्या के कई मामलों में वांछित एक व्यक्ति को यहां एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबीन के सिर पर 12,000 रुपये का इनाम घोषित था.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : एक महिला की वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर मचा बवाल, 12 घायल

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक गोली लगने के कारण घायल हो जाने के बाद कल रात जिले के खटोली में एक मिल के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश कल मारा गया था. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अजय सहदेव ने बताया कि नदीम नाम का यह अपराधी लूट और हत्या के 15 मामलों में वांछित था.


उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे सिविल लाइंस क्षेत्र की एक अदालत में पेश किया जाना था, तभी वह फरार हो गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com