विज्ञापन

Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में आज नहीं आएगा पानी, कल भी रहेगी किल्लत, जरूरत पड़ने पर करें ये काम

Delhi Water Supply: 6 और 7 अप्रैल 2026 को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि, अगर पानी की ज्यादा कमी महसूस होती है, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से पानी के टैंकर की सुविधा भी दी जाएगी.

Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में आज नहीं आएगा पानी, कल भी रहेगी किल्लत, जरूरत पड़ने पर करें ये काम
Delhi Water Supply: दिल्ली में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत

Delhi Water Supply: दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक जरूरी सूचना जारी की है. इस पोस्ट में बताया गया है कि आज यानी 6 और 7 अप्रैल 2026 को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. जल बोर्ड के अनुसार, यह समस्या अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई (फ्लशिंग प्रोग्राम) के कारण होगी. यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है और सप्लाई सिस्टम सही तरीके से काम करता है. हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी जाती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

6 अप्रैल को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

आज सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, रोहिणी सेक्टर-2 पॉकेट-4, कराला गांव और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

7 अप्रैल को इन इलाकों में रहेगी किल्लत

अगले दिन यानी 7 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में पानी की समस्या जारी रहेगी. इनमें सुल्तानपुरी, रोहिणी सेक्टर-3 के अलग-अलग पॉकेट जैसे पॉकेट-F 23, पॉकेट-A-1, पॉकेट-B 10 और पॉकेट-C 12 शामिल हैं. इसके अलावा कराला गांव और आसपास के इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

क्या करें लोग?

दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी पोस्ट में लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. साथ ही पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है. यह काम हर साल किया जाता है, ताकि पानी की सप्लाई सिस्टम को साफ और बेहतर बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें- पेट्रोल, डीजल और LPG की नहीं कोई कमी, घबराहट में न करें ज्यादा खरीदारी, केंद्र ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

अगर किसी को ज्यादा परेशानी होती है, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए लोग सेंट्रल कंट्रोल रूम के नंबर 1916, 23527679 और 23538495 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा मंगोलपुरी ओएचटी के नंबर 27294132 और 27915531 पर भी जानकारी ली जा सकती है.

दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और लोगों से सहयोग की अपील की है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com