विज्ञापन

दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता का पुलिस से मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था मुकदमा

Muzaffarnagar Rape Case: यूपी के मुजफ्फरनगर में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. छपार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सौतेली बेटियों के साथ पिता ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया.

दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता का पुलिस से मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था मुकदमा

Muzaffarnagar Rape Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित छपार थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात फरार चल रहे एक बलात्कारी पिता को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि दरिंदा पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार के मामले में फरार चल रहा था. 

महिला ने दी थी लिखित शिकायत

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को छपार थाने में एक महिला ने लिखित शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ उसके सौतेले पिता सोनू ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपी की तलाशी शुरू की. वहीं गुरुवार देर रात दतियान मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी पुलिस के हत्ते चढ़ गया.

आरोपी के पैर में लगी गोली, घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार

आरोपी पिता सोनू को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. वहीं पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की... इस फायरिंग में  गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मौके से एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं. फिलहाल घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी की तलाश में थी पुलिस

सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि 1 अप्रैल रात के समय 112 के माध्यम से सूचना थाना छापार को प्राप्त हुई. एक महिला ने बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ उसके ही पिता ने गलत काम किया है. इस सूचना पर थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

पहले भी आरोपी पिता जा चुका है जेल

उन्होंने बताया कि आरोपी जानकारी देने वाली महिला का पति है. वो पहले भी अपनी नाबालिग बेटियों के साथ बालात्कार के मामले में जेल जा चुका है. और इसने दोबारा यह हरकत की है. इस संबंध में इसके गिरफ्तारी के प्रयास चल किए जा रहे थे. आज इसी क्रम में इसको रोकने का प्रयास किया गया. बढेडी पटरी पर इस ने पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर किया आत्मरक्षा सूक्ष्म फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है. आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके पास से 315 बोर और जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुआ है. फिलहाल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: भाभी के आशिक को सुलह के लिए बुलाया, अफेयर तोड़ने की कसमें खिलाई, फिर जो हुआ वो देवर ने सपने में नहीं सोचा था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com