विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2017

मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष का ताज फिलहाल चुनाव तक नहीं मिलने वाला : लालू प्रसाद यादव

मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष का ताज फिलहाल चुनाव तक नहीं मिलने वाला : लालू प्रसाद यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ लालू प्रसाद यादव...
  • फ़िलहाल अखिलेश अध्यक्ष बने रहेंगे
  • तीन महीने से पहले पद नहीं छोड़ेंगे
  • मुलायम सिंह यादव बाद में अध्यक्ष बन जाएंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: समाजवादी पार्टी में मतभेद के बीच कई लोग सुलह समझौता   कराने में लगे हैं. इन लोगों का प्रयास है कि किसी भी तरह समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में कोई बीच का रास्ता निकल जाए. (पढ़ें : उत्तर प्रदेश में कोई हल नजदीक ही है, गठबंधन के बढ़ते आसार)

ऐसी ही एक कोशिश कर रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, लेकिन उनके अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें साफ़ कर दिया है कि फ़िलहाल अगले तीन महीने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे. लालू यादव ने सोमवार शाम को अखिलेश यादव से बात की थी. इससे पहले भी उन्होंने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव दोनों से बात की थी.

(पढ़ें : रिश्ते की गर्माहट बाप-बेटे की जिद पर पड़ी भारी, लेकिन जिद तो जिद है...)

लालू का कहना है कि अखिलेश ने दो टूक साफ़ कर दिया है कि फ़िलहाल वह अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन चुनाव के बाद खुद पार्टी की बैठक बुलाकर फिर अध्यक्ष की कुर्सी दे देंगे. अखिलेश ने लालू यादव से कहा कि वह अभी भी अपने पिता और पार्टी के साथ पूर्ववत ही हैं.

लालू यादव ने मुलायम सिंह को सूझबूझ वाला नेता बताते हुए कहा कि परिवार के इस विवाद के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार बताया और आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह टीवी पर कविता करते रहते हैं. लेकिन, जब हाथ में सत्ता है तब बिगाड़ने का काम नहीं करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि सबको मिला लिया जाये.

(पढ़ें : मुलायम सिंह ने अखिलेश की बेटी को चिढ़ाते हुए कहा : 'तुम्हारा बाप बहुत जिद्दी है')

लालू का मानना है कि समाजवादी पार्टी के इस आन्तरिक विवाद का किसी को खासकर बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अपने प्रतिबद्ध वोटर हैं जो वर्षों से उन वर्गों और जाति के लिए काम के आधार पर जुड़े हैं.

हालांकि लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने पहले से घोषणा की हैं कि वो उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में जाएंगे लेकिन पार्टी में विभाजन की परिस्थिति में ये तय माना जा रहा है कि लालू अखिलेश का साथ नहीं छोड़ेंगे. इसके पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव के नजदीकियों में से एक हैं.

लालू यादव ने इसके पहले भी सुलह समझौते की एक पहल की थी लेकिन उसके अगले ही दिन पार्टी दो फाड़ में बंट गई थी और लालू यादव ने उसके बाद पार्टी और परिवार की इस कलह से खुद को अलग कर लिया था, लेकिन लालू यादव के मंगलवार के अखिलेश यादव के स्टैंड के बारे में सार्वजनिक घोषणा के बाद ये माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव को फ़िलहाल पार्टी अध्यक्ष का ताज उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने तक नहीं मिलने वाला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश चुनाव, विधानसभा चुनाव 2017, Lalu Prasad Yadav, Mulayam Singh Yadav, Samajwadi Party, Uttar Pradesh Yadav, Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com