विज्ञापन

Video: 'दूल्हा तू दुल्हन मैं...' लहंगे वाली बाइक राइडर ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बनाए रील, हैंडल छोड़ दिए एक्सप्रेशन 

Bride Bike Stunt Video: मुरादाबाद के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दुल्हन की ड्रेस पहनकर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने और स्टंट करने वाली युवती की रील्स वायरल हो रही हैं. 'ITZ Tuba' नाम के पेज से पोस्ट किए गए इन वीडियो में युवती बाइक चलाते हुए कभी हैंडल छोड़ देती है तो कभी अलग-अलग तरह से एक्सप्रेशन देती नजर आ रही है.

Moradabad Viral Video: मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अब अपनी और दूसरों की जान तक खतरे में डालने लगे हैं. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दुल्हन की तरह सज-धजकर बाइक चलाती एक युवती की कई रील्स इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वीडियो में युवती अलग-अलग ब्राइडल ड्रेस पहनकर हाईवे पर बाइक चलाती नजर आ रही है. कभी वह चलती बाइक पर हैंडल छोड़ देती है तो कभी गानों पर एक्सप्रेशन देती दिखाई देती है. कुछ वीडियो में वह बाइक चलाते-चलाते डांस जैसा अभिनय भी करती नजर आ रही है.

युवती को देखकर हाईवे पर रुक जाते हैं लोग 

रील बनाने के लिए उसके साथ एक युवक भी दूसरी बाइक पर चल रहा था, जो लगातार वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है. हाईवे पर दुल्हन के कपड़ों में बाइक चलाती युवती को देखकर कई लोग रुकते और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए.

Video: बारात देखने को लेकर विवाद, युवक को घेरकर बरसाए डंडे, उठकर ऐसे भागा... कोई पकड़ न सका

ITZ Tuba पेज पर पोस्ट किए जा रहे वीडियो 

बताया जा रहा है कि ये रील्स सोशल मीडिया पर ITZ Tuba नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट की गई हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है.

पुलिस पहले कर चुकी है कार्रवाई 

लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह की रीलबाजी कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अब देखना होगा कि मुरादाबाद पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है. इससे पहले भी पुलिस सड़क पर खतरनाक तरीके से रील बनाने वालों पर कार्रवाई कर चुकी है.

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com