प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ:
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद आधा दर्जन युवकों ने मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीयमार्ग पर स्थित एक ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ की और गल्ले से दस हजार रुपये सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गये. पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार उक्त ढाबा बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के रिश्तेदार यशपाल सिंह का है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के कार सवार कुछ युवकों ने ढाबे पर खाना खाया और बिना पैसे दिये जाने लगे. इस बात को लेकर युवकों की ढाबे के संचालक और वेटरों से कहासुनी हो गयी. बाद में युवक सबक सिखाने की धमकी देते हुए पैसे दिए बगैर कार में सवार होकर चले गये.
पढ़ें: मथुरा में किताब व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपये की लूट, पुलिस मामले की 'सच्चाई' जानने में जुटी
शिकायत के अनुसार, दोपहर में दो बाइक और एक आई-20 कार से आधा दर्जन युवक पिस्तौल और डंडे लेकर ढाबे पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. वे ढाबे से 10 हजार रुपये और अन्य सामान लूट कर ले गए.
VIDEO: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
परतापुर इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार दर्ज तहरीर और ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर शिनाख्त कर एक आरोपी हर्षित को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की भी शिनाख्त हो गई है. पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं