विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2017

मायावती ने अखिलेश को बताया 'दागी चेहरा', कहा- जनता बसपा के बेदाग चेहरे को सीएम बनाना चाहती है

मायावती ने अखिलेश को बताया 'दागी चेहरा', कहा- जनता बसपा के बेदाग चेहरे को सीएम बनाना चाहती है
मायावती ने कहा कि राज्य की जनता को अपने हित में सही फैसला लेना होगा
  • 'सपा परिवारवाद का समर्थन करने वाली और एक विशेष समुदाय की पार्टी है'
  • 'दागी चेहरे के नाम पर सपा राज्य की जनता से वोट मांग रही है'
  • 'जनता को अपने हित में उचित फैसला लेना होगा'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 61वें जन्मदिन पर एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 'दागी चेहरा' बताया. अपने जन्मदिन पर मायावती कुछ अलग अंदाज में थी, लेकिन तेवर वही पुराने हैं. रविवार को उन्होंने पहली बार अखिलेश यादव को 'दागी' बताकर हमला किया. उन्होंने कहा कि जनता बसपा के बेदाग चेहरे को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है.

उन्होंने कहा कि सपा परिवारवाद का समर्थन करने वाली और एक विशेष समुदाय एवं विशेष क्षेत्र की ही पार्टी है. यह माफियाओं, अराजक तत्वों, भ्रष्टाचारियों और सांप्रदायिक तत्वों की खास पार्टी मानी जाती है.'

मायावती ने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसे लोगों का जंगलराज चल रहा है, लेकिन यहां खास ध्यान देने की बात यह है कि अब इस सरकार के ऐसे 'दागी चेहरे' अखिलेश के नाम पर इस पार्टी और उनके साथ गठबंधन करने जा रही कांग्रेस के लोग भी प्रदेश की जनता से चुनाव में वोट मांग रहे हैं... सपा दागी चेहरे के नाम पर प्रदेश की जनता से वोट मांग रही है, इसलिए राज्य की जनता को अपने हित में सही और उचित फैसला लेना होगा.'

(पढ़ें : सोची-समझी साजिश के तहत लिए गए नोटबंदी के फैसले से जनता अब तक उबर नहीं पाई - मायावती)

मायावती ने कहा, 'मेरे जन्मदिन को पूरे देश भर में बसपा के लोगों ने सपा सरकार की तरह शाही अंदाज में नहीं मनाया और न ही हम उनकी तरह प्रदेश की गरीब जनता का धन पानी की तरह बहाते हैं.'

उन्होंने कहा, पूरे देश में हमारी पार्टी के लोगों ने आज भी और यहां तक कि बसपा के सत्ता में रहने के दौरान भी मेरा जन्मदिन हमारे महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों खासकर ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और कांशीराम की सोच व मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए इसे विभिन्न स्तर पर जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मायावती, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, बसपा, यूपी चुनाव 2017, Khabar Assembly Polls 2017, Mayawati, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, BSP, UP Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com