विज्ञापन

प्यार में पागलपन, आधी रात तक नाचे देवर-भाभी, फिर उठाया खौफनाक कदम; बिन मां के बिलख रहे 2 बच्चे 

पुलिस के अनुसार, मृतका के दो बच्चे हैं, उसका पति राजस्थान के बीकानेर में रहकर काम करता है. परिवार को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मामले की जांच की जा रही है.

प्यार में पागलपन, आधी रात तक नाचे देवर-भाभी, फिर उठाया खौफनाक कदम; बिन मां के बिलख रहे 2 बच्चे 
मृतका सरोजनी और उसका देवर अखलेश.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र में प्रेस प्रसंग के चलते एक देवर भाभी ने जान दे दी. दोनों ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में दोनों ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. मृतका महिला दो बच्चों की मां हैं.   

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के बखतपुर गांव का है. जहां रहने वाले भीमसेन के यहां नेजा (झंड़ा चढ़ने का) कार्यक्रम था. डीजे के साथ नेजा कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद नेजा जिले के चर्चित माता शीतला मंदिर पहुंचा. यहां से रात में वापस आने के बाद भी डीजे की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया. इस दौरान भाभी सरोजिनी और उसके चचेरा देवर अखिलेश भी जमकर नाचे. 

घर से कुछ दूर पेड़ पर लटके मिले शव 

इस बीच रात करीब 11 बजे दोनों अचानक लापता हो गए. परिवार के लोगों को जानकारी लगी तो उनकी तलाश शुरू की गई. लेकिन, कई घंटों तक उनका कुछ भी पता नहीं चला. परिजन दोनों को लगातार तलाश करते रहे, रात करीब तीन बजे  घर से लगभग 400 मीटर दूर एक पेड़ पर दोनों के शव एक ही साड़ी से लटके हुए मिले. इसके बाद घर ही नहीं, गांव में भी कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टन के लिए भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. 

दो बच्चों की मां थी मृतका

पुलिस के अनुसार, मृतका सरोजिनी के दो बच्चे हैं, उसका मायका एटा जिले में है. उसका पति पुष्पेंद्र कुमार राजस्थान के बीकानेर में मजदूरी करता है. बताया जा रहा है कि परिवार को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने कहा कि आत्महत्या की तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है.

(मैनपुरी से प्रमोद कुमार पांडे की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Crime News, Up News,  Uttar Pradesh News,  Mainpuri News,  Mainpuri Crime News,    
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com