- लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कैफेटेरिया में भीषण आग लगी है, जिसे बुझाने का प्रयास जारी है.
- आग लगने से पहले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
- आग बुझाने के लिए तीन से चार दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और फायर ब्रिगेड सक्रिय रूप से काम कर रही है.
Lucknow Jawahar Bhawan Fire: यूपी की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग लगी है. जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं. घटनास्थल से जो तस्वीरें, वीडियो सामने आए हैं, वो यह बताने को काफी है कि आग कितनी भीषण है. फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है. बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की कैंटीन में आग लगी है. हालांकि गनीमत रही कि आग लगने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए.
Lucknow, Uttar Pradesh: A fire broke out at Jawahar Bhawan in Lucknow. Firefighters and Hazratganj police rushed to the spot, and efforts to bring the blaze under control are underway. pic.twitter.com/WexlNAe9B1
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया- कहां-कैसे लगी आग
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग के बारे में जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने कहा, 'जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, स्थिति अभी भी काबू में नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंज़िल के कैफेटेरिया से शुरू हुई.
#WATCH | Lucknow, UP: Satish Kumar Pandey, President of the Jawahar Bhawan Employees' Federation, says, "A fire broke out in the cafeteria located on the fourth floor of Jawahar Bhawan, and fire brigade personnel are making strenuous efforts to extinguish it. However, the… https://t.co/3k8irXMj6m pic.twitter.com/z5WEUQTCLw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 20, 2026
PWD के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से बेकाबू हो रही थी. इसके बाद तीन-चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें जारी हैं... अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है.
यह भी पढ़ें-
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं