प्रतीकात्मक चित्र
बहराइच:
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक आदमी ने प्रेमिका द्वारा उसे कहीं और शादी से मना करने पर उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया. पीड़ित सरकारी अस्पताल में मौत से जूझ रही है.
जरवल रोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी महिला का गांव के ही मुन्ना नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की मां है. बताया गया है कि महिला के पति ने इस प्रेम प्रसंग के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी.
महिला को पता चला कि मुन्ना अगले महीने शादी करने जा रहा है. ये बात उसे नागवार गुजरी. बीती रात जब मुन्ना उसके घर आया तो महिला ने उसे शादी करने से रोकना चाहा. इसी बात पर विवाद होने लगा. तभी मुन्ना ने महिला पर मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की.
महिला जब वह बुरी तरह जलने लगी तो मुन्ना ने आग बुझाई और वहां से फरार हो गया. बाद में झुलसी महिला को लोगों ने किसी तरह स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया. उन्होंने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मुन्ना के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं