Lakhimpur Kheri Violence 2021 Update : यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में 8 लोगों के मारे जाने के बाद सियासी पारा गरमा गया है. लखीमपुर खीरी में तनाव को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है. पूरे इलाके में धारा 144 लागू की गई है. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को देखते हुए यूपी पुलिस सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट हो गई है. दिल्ली में डीएनडी टोल प्लाजा ( Delhi Noida Direct Flyway toll plaza) पर भी कारों का लंबा जाम लग गया है, क्योंकि नोएडा पुलिस ऐहतियात के तौर पर गाड़ियों को चेक कर रही है. नोएडा पुलिस का कहना है कि ऐहतियात के तौर पर वाहनों को चेक किया जा रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित करने का प्रयास भी है कि जाम न लगे.
#WATCH | Heavy traffic on Delhi Noida Direct Flyway at the toll plaza, Noida pic.twitter.com/l2sqoIwWJp
— ANI UP (@ANINewsUP) October 4, 2021
वहीं गाजियाबाद पुलिस ने एनएच-24 और एनएच 9 को बंद कर दिया है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. पुलिस ने सराय काले खां से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को दूसरा रूट लेने को कहा है.इससे पहले हिंसा (Up Violence) में मारे गए किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Arrested) को सोमवार सुबह हरगांव सीमा के पास यूपी पुलिस (UP Police) ने हिरासत में ले लिया.
Due to the closure of National Highway 24 and National Highway 9 by Ghaziabad Police regarding protesters," says Delhi Traffic Police; advises commuters going to Ghaziabad from Sarai Kale Khan to take alternate route pic.twitter.com/DiUllguDog
— ANI (@ANI) October 4, 2021
यूपी कांग्रेस ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है. ट्वीट में यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ धक्कामुक्की की कोशिश की.
“UP may not be governed by laws but there are laws that protect the people of India…”@priyankagandhi takes on UP police attempting to arrest her without a warrant. pic.twitter.com/7nVZ1Y3Tkz
— Natasha Badhwar (@natashabadhwar) October 4, 2021
हिरासत में लेने के दौरान बेहद नाराज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, देखो अगर इस पुलिस गाड़ी में मुझे बिठाया गया तो मेरा अपहरण करोगे, मुझे कानून की पूरी समझ है. प्रियंका के साथ मौजूद कांग्रेस नेता ने कहा कि आप हमें गिरफ्तार करिए. प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमें गिरफ्तार करो, हम खुशी से जाएंगे. लेकिन ये जो जबरदस्ती कर रहे हो, धक्का-मुक्की कर रहे हो. इसमें मारपीट, अपहरण का प्रयास और उत्पीड़न का मामला बनेगा. मैं सब कुछ समझती हूं. छूकर देखो मुझे, जाके अपने अफसरों और मंत्रियों से वारंट लेकर आओ. ऑर्डर लाओ, महिलाओं को आगे मत करो. तुम्हारे प्रदेश में कानून नहीं होगा, लेकिन देश में कानून है. तुम्हारा कोई हक नहीं है.
लखीमपुर किसान नरसंहार पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी का बयान#लखीमपुर_खीरी_नरसंहार pic.twitter.com/06WTEEGXiI
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 3, 2021
इस दौरान पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के आसपास खड़े रहे. फिर महिला पुलिसकर्मियों को आगे कर घेरा बनाया गया. प्रियंका गांधी के अलावा सपा, बसपा और अन्य पार्टियों के नेता भी आज लखीमपुरी गांव पहुंचने वाले हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के कई नेता भी लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं. किसानों ने कई जगह प्रशासनिक मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान किया है. राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसान नेता भी घटनास्थल की ओर रवाना हो सकते हैं.
किसान नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे के दौरान उनका घेराव करने की कोशिश कर रहे किसानों पर काफिले की एक गाड़ी कुचलने का आरोप है.