विज्ञापन

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 की मौत, पिकअप में प्रयागराज जा रहे थे 18 लोग 

कौशांबी में नेशनल हाईवे‑2 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, जिसमें तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई. फतेहपुर के करौली गांव के 18 लोग मुंडन संस्कार कर प्रयागराज से लौट रहे थे, तभी उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 की मौत, पिकअप में प्रयागराज जा रहे थे 18 लोग 
  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में नेशनल हाईवे‑2 पर पिकअप दुर्घटना में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हुई.
  • करौली गांव के लगभग 18 लोग मुंडन संस्कार से लौट रहे थे, तभी पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हुआ.
  • दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, घायल यात्रियों को प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल भेजा गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Uttar Pradesh Road Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई. फतेहपुर जिले के करौली गांव के करीब 18 लोग एक पिकअप में सवार होकर प्रयागराज से मुंडन संस्कार कर लौट रहे थे. रास्ते में नेशनल हाईवे‑2 पर उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे के बाद करीब पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा‑तफरी मच गई.

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे सभी यात्री

जानकारी के मुताबिक, करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रयागराज गए थे. मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग उसी गाड़ी से वापस लौट रहे थे. अतसराय के पास NH‑2 पर अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी.

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख‑पुकार मच गई. आस-पास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. घायल यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी गई. कुछ ही देर में सैनी थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई.

गंभीर लोगों को रेफर किया  

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भेजा. जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया. शुरुआती जानकारी में छह मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई.

तीन बच्चों सहित आठ की मौत की पुष्टि

कौशांबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. कई घायलों का इलाज जिला अस्पताल और सिराथू में चल रहा है. दो घायलों को गंभीर हालत में प्रयागराज भेजा गया है.

कौशांबी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पिकअप सवार लोग मुंडन कराकर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. घटना इतनी गंभीर थी कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पिकअप की तेज रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह बड़ा हादसा हुआ. पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है. इस हादसे की खबर जैसे ही करौली गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया. जिन परिवारों के लोगों की मौत हुई, उनका रो‑रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में गम और शोक का माहौल फैला हुआ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com