विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2016

कानपुर : बैंक के एटीएम में रखे साढ़े नौ लाख रुपये चोरी

कानपुर : बैंक के एटीएम में रखे साढ़े नौ लाख रुपये चोरी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सिक्यूरिटी एजेंसी से पूछताछ जारी
  • अर्मापुर की आफिसर्स कालोनी में स्टेट बैंक के एटीएम में हुई वारदात
  • नोटबंदी की घोषणा के दौरान ही एटीएम में डाले गए थे नोट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर: शहर के बाहरी इलाके में अर्मापुर स्थित आफिसर्स कालोनी में अज्ञात स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर उसमें से नौ लाख पचास हजार रूपये चोरी हो गए. पुलिस सिक्यूरिटी एजेंसी के लोगों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस सीसीटीवी की मदद से लुटरों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

कानपुर एसएसपी आकाश कुल्हरी ने बताया कि अर्मापुर की आफिसर्स कालोनी में लगे स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में आठ नवंबर को शाम को नौ लाख 50 हजार रूपया भरा था. रूपये भरने के कुछ देर बाद ही बड़े नोट की बंदी का फैसला आ गया और सर्वर डाउन हो गया. इसकी वजह से उसमें लेन देन नहीं हो सका और एटीएम बंद कर दिया.

कल देर रात जब सिक्यूरिटी एजेंसी के लोग इसमें रुपया डालने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम के पीछे से नोटों के साथ लिफाफा डाले जाने वाला बक्सा खुला देखा और उसमें से साढ़े नौ लाख रुपये के नोट लापता थे. सिक्यूरिटी एजेंसी के लोगों ने अपनी कंपनी को सूचित किया उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी.

कुल्हरी ने बताया कि मैं पुलिस बल के साथ रात करीब साढ़े बारह बजे अर्मापुर स्टेट बैंक गया तो वहां देखा कि एटीएम के पीछे से खोलकर पैसे निकाल लिए गए हैं. लूटे गए रूपयों में 500 के पुराने नोट के साढ़े सात लाख रूपये और 100 के नोटों के दो लाख रूपये थे.

पुलिस सिक्यूरिटी एजेंसी के लोगों से पूछताछ कर रही है और बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है. एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है. अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

पुलिस ने इस संबंध में बैंक मैनेजर की तरफ से एफआईआर अर्मापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली है और पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कानपुर, उत्तर प्रदेश, साढ़े नौ लाख रुपये चोरी, एटीएम, KANPUR, UP, 9.50 Lakh Rs. Theft, ATM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com