विज्ञापन

कानपुर में मानूसन की पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल: सड़कें-गलियां जलमग्न; जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. मानसून आने से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर जगह जगह जलभराव से लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. साथ ही नगर निगम के दावों की भी पोल खुल गई.

कानपुर में मानूसन की पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल: सड़कें-गलियां जलमग्न; जनजीवन प्रभावित
स्वरूप नगर, साकेत नगर, से लेकर पी-रोड समेत कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया.

कानपुर में मानसून की पहली बारिश (Rain in Kanpur) ने एक बार फिर नगर निगम के जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. कई इलाके जलमग्न हो गए और सीएम ग्रिड में खोदी सड़कें खतरनाक हो गई. बारिश के चलते लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल, जरीब चौकी चौराहा, पीरोड कौशलपुरी, गुमटी नंबर, साकेत नगर, गोविंद नगर, फजलगंज, रावतपुर, मरियमपुर, चावला मार्केंट समेत कई इलाकों में पानी भर गया. स्वरूप नगर स्थित दा चार्ट चौराहे पर बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मामूली बारिश में ही सड़कें तालाब बन गई. जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई.

सबसे बड़े अस्पताल में जलभराव

जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों, नर्सों, बुजुर्गों और बच्चों को बारिश के पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा. अस्पताल आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि जहां मरीजों के इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां बरसात के पानी में रास्ता तलाशना पड़ रहा है. हल्की बारिश में ही अस्पताल परिसर की हालत तालाब जैसी हो गई, जिससे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

हल्की बारिश में ही लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया. इधर, मेट्रो द्वारा देवकी चौराहा के पास तोड़े गए नाले को ठीक न किए जाने और चौक नाल को बदले ना जाने के कारण काकादेव,आरटीओ मार्ग, लाजपत नगर, सर्वोदय नगर समेत आसपास का इलाकों में पानी भर गया. 

जलभराव से जनजीवन प्रभावित

बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया है. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. इस तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में भारी जलभराव हो गया है, जिसने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है. साकेत नगर, गोविंद नगर, फजलगंज, रावतपुर और मरियमपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं. सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया है और आम जनता का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. दफ्तर और काम पर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश के बाद तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में पुलिस-स्वाट टीम की शातिर बदमाश से मुठभेड़: गिरफ्तार; अवैध हथियार और बाइक बरामद

ये भी पढ़ें: एटा में भीषण हादसा: खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी की गद्दा और पेपर रोल बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Rain, Kanpur News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com