विज्ञापन
24 days ago

लखनऊ आगजनी के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है. कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर के कोचिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक भवनों में अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है. KDA ने इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 52 प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस थमा दिया है. 

अब तक देश के 22 राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है. वहीं अगले 2-3 दिनों में यूपी में मानसून की एंट्री हो सकती है. हालांकि इससे पहले कानपुरवासी भीषण व उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं. मंगलवार रात में हुई हल्की बारिश भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी. बुधवार सुबह आसमान साफ हो गया. सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होने लगा. फिलहाल 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार हैं.


 


 

Kanpur Live News: कानपुर में संपत्ति के विवाद के चलते पिता ने की बेटे की गोली मारकर हत्या

कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में बुधवार को संपत्ति के झगड़े और पारिवारिक मसलों को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यहां बताया कि फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में स्थित सीतापुर गांव में राम खेलावन (70) नामक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपने बेटे अवनीश वर्मा (36) को लाइसेंसशुदा हथियार से गोली मार दी.

पुलिस ने बताया कि अवनीश को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार अवनीश को बचाने की कोशिश करने पर राम खेलावन ने उसकी पत्नी मनीषा (26) को भी गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेती तथा कुछ अन्य मामलों को लेकर परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव था और मंगलवार सुबह मनीषा की अपनी सास से इसी बात को लेकर बहस हुई थी.

Kanpur Live News: विधानसभा अध्यक्ष के भाई की बिल्डिंग पर केडीए ने जड़ा ताला, नाराजगी के बाद चंद घंटों में ही खोलनी पड़ी सील

लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, लेकिन कानपुर में प्रशासन की यह सख्ती तब एक हाई-प्रोफाइल ड्रामे में तब्दील हो गई, जब केडीए की टीम इस अभियान के तहत टीम ने बिट्टू महाना की बिल्डिंग को भी सील कर दिया, जिसके बेसमेंट में रेस्टोरेंट और कोचिंग का संचालन पाया गया था. 

कार्रवाई के तुरंत बाद बिट्टू महाना का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने केडीए के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए सीधा सवाल दागा कि क्या विकास प्राधिकरण की जानकारी और मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी इमारतें खड़ी हो सकती हैं? उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी यह बिल्डिंग आज की नहीं, बल्कि वर्ष 2005-06 में ही बनकर तैयार हो गई थी. पिछले 18-19 सालों में किसी अधिकारी को कोई आपत्ति नहीं हुई और अब अचानक, बिना कोई पूर्व नोटिस दिए सीधे सील लगा दी गई.

हालांकि नाराजगी के बाद चंद घंटों में ही सील खोलनी पड़ी.

Kanpur Updates: KDA ने अवैध बेसमेंट को किया सील, फायर ब्रिगेड ने शहर के 16 स्थानों पर मारा छापा

कानपुर में शहर के बीचों बीच बिरहाना रोड स्थिति एक बेसमेंट में रात 8 बजे डांस क्लासेज चल रही थी. सूचना पर मौके पर पहुंची KDA की टीम ने बिना देरी किए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अवैध बेसमेंट को सील कर दिया. इसके बाद केडीए की टीम ने बिरहाना रोड में ही तीन और कमर्शियल बिल्डिंगों में छापे मारे और मानक विपरीत बने भवनों को सील कर दिया. वहीं फायर ब्रिगेड ने शहर के 16 स्थानों पर अचानक छापा मारा, जिसमें कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, शॉपिंग, मॉल आदि शामिल है. इन सभी को फायर ब्रिगेड ने नोटिस जारी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur Live News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com