विज्ञापन

'परफेक्ट दुल्हन' ढूंढ रहे कुंवारों के साथ गजब का फर्जीवाड़ा, AI की हसीनाओं ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली

अगर आप भी ऑनलाइन 'परफेक्ट मैच' की तलाश में हैं, तो जरा संभल जाइए. दरअसल, कानपुर साइबर पुलिस ने 'शादी मैच' नाम के एक ऐसे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश किया है, जो कुंवारों को शादी का झांसा देकर कंगाल बना रहा था.

'परफेक्ट दुल्हन' ढूंढ रहे कुंवारों के साथ गजब का फर्जीवाड़ा, AI की हसीनाओं ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली
​'परफेक्ट दूल्हन' ढूंढ रहे कुंवारों के साथ गजब का फर्जीवाड़ा
Arun agrwal

अगर आप भी शादी के लिए ऑनलाइन 'परफेक्ट रिश्ता' ढूंढ रहे हैं, तो रुकिए, कहीं ऐसा न हो कि सहनाई बजने से पहले ही आपका बैंक खाता साफ हो जाए. दरअसल, कानपुर साइबर पुलिस ने एक ऐसे ही 'फर्जी मैरिज ब्यूरो' का भंडाफोड़ किया है, जो दूल्हा बनने का सपना देखने वाले कुंवारों को अपने जाल में फंसा कर कंगाल बना रहा था.

इस गिरोह का मास्टरमाइंड रंजीश कुमार गौड़ छत्तीसगढ़ से आकर कानपुर में 'शादी मैच' नाम की दुकान चला रहा था. ये लोग इंटरनेट से लड़कियों की तस्वीरें चुराते थे, फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फोटो एडिटिंग टूल्स से उन्हें इतना खूबसूरत और 'अप्सरा' जैसा बना देते थे कि कोई भी कुंवारा फिदा हो जाए.

फंसाने के लिए रखी गई महिला टेलीकॉलर

महिला टेलीकॉलर ​लड़की बनकर बात करती थीं, खेल यहीं खत्म नहीं होता था, जब कोई लड़का फोटो देखकर जाल में फंसता, तो कॉल सेंटर की ट्रेंड महिला कर्मचारी खुद नकली नाम से लड़की बनकर मीठी-मीठी बातें करती थीं. लड़कों को लगता कि उनकी बात होने वाली जीवनसंगिनी से हो रही है, जबकि वो ठगों की जाल में फंस चुके होते थे.

ऐसे ऐंठते थे पैसे

इस गैंग ने ठगी के लिए 'PRANK PAYMENT' नाम का ऐप डाउनलोड कर रखा था. ये पीड़ितों को फर्जी स्क्रीनशॉट भेजते थे कि देखो, लड़की वालों ने तो मैरिज ब्यूरो की फीस जमा कर दी है, अब बस आपकी तरफ से पेमेंट बाकी है. लाज के मारे लड़का तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देता था.

यह भी पढ़ें-  सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार हैं, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं, डिप्टी सीएम मौर्य के दावों पर बढ़ी सियासी हलचल

चंदेश नाम के एक पीड़ित से जब इन लोगों ने शादी के नाम पर ₹4,00,000 रुपये ठग लिए, तब पुलिस हरकत में आई. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने जब इस फर्जीवाड़े के अड्डे पर छापा मारा, तो मौके से 43 कीपैड फोन, 13 एंड्रॉइड फोन, 3 कंप्यूटर और भारी मात्रा में दस्तावेज मिले. मुख्य आरोपी रंजीश सलाखों के पीछे है और 23 महिला टेलीकॉलर्स से कड़ाई से पूछताछ चल रही है.

यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी फंड के घोटाले पर चला CBI का हंटर, 5 जिलों में 14 ठिकानों पर छापे

लेखक के बारे में
img
arun aggarwal
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Marriage Agent Racket, Kanpur News In Hindi, Kanpur News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com