विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

VIDEO: अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव डॉक्टर पर भड़के, कहा- तुम RSS, BJP के हो सकते हो, बाहर भाग जाओ

अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी ने हादसे में जाने गंवाने वालों के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देना का ऐलान किया है.

Also Read in
VIDEO: अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव डॉक्टर पर भड़के, कहा- तुम RSS, BJP के हो सकते हो, बाहर भाग जाओ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव. (फाइल तस्वीर)
कन्नौज, यूपी:

समाजवादी पार्टी नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर पर भड़कते हुए कैमरे में कैद हो गए. उन्होंने कहा कि 'आप आरएसएस से हो सकते हैं, भाजपा से हो सकते हैं. आपको बताने की जरूरत नहीं है कि वे क्या कह रहे हैं.' अखिलेश यादव उन मरीजों और उनके परिजानों से मिलने पहुंचे थे, जो पिछले सप्ताह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव परिजनों से बात कर रहे हैं और तभी डॉक्टर ने उनकी बातचीत में दखल दी. 

इस पर अखिलेश यादव ने डॉक्टर से कहा, 'तुम मत बोलो. तुम सरकारी आदमी हो. हम जानते हैं क्या होती है सरकार. इसलिए मत बोलो क्योंकि तुम सरकार के आदमी हो. तुम सरकार का पक्ष नहीं ले सकते. तुम आरएसएस के हो सकते हो, भाजपा के हो सकते हो. तुम मुझे ये नहीं समझा सकते कि वे क्या कह रहे हैं. दूर हो जाओ. भाग जाओ. बाहर भाग जाओ.'

अखिलेश यादव का दावा: गोरखपुर में 12 महीनों में एक हजार से ज्यादा बच्चों की हुई मौत

समाजवादी पार्टी के नेता ने उस वक्त ऐतराज जताया, जब वह मरीजों के परिजानों से बात कर रहे थे तो डॉक्टर ने बीच में दखल दी. मरीज के परिजनों का दावा था कि उन्हें राज्य सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है.

बाद में न्यूज एजेंसी एएनआई ने मौके पर मौजूद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डीएस मिश्रा के हवाले से लिखा है कि वह परिवार के सदस्यों को उस दावे को सुधार रहे थे, जिसमें कह रहे थे कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला. 

कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 20 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

डॉक्टर डीएस मिश्रा ने कहा, 'मैं वहां पर खड़ा था, क्योंकि मैं उनका अटैंडिंग ऑफिसर था. जब मरीज के परिवार ने दावा किया कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला तो मैंने उन्हें सही करना चाहा कि उन्हें चेक मिल गए हैं.' साथ ही उन्होंने कहा कि वह इमरजेंसी ड्यूटी पर थे फिर भी अखिलेश यादव ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा. 

अखिलेश यादव कर रहे हैं NRC का विरोध, लेकिन मुलायम की बहू उतरीं समर्थन में, कहा...

बता दें, अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी ने हादसे में जाने गंवाने वालों के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देना का ऐलान किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और जख्मी लोगों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था. 

हादसा उस वक्त हुआ था, जब 46 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई थी और उसमें आग लग गई थी. इस हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी. आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को आग बुझाने में 40 मिनट लग गए थे. इस हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया था, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

VIDEO: कन्नौज: बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 18 से 20 लोगों की मौत की आशंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Kannauj Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com