Jalaun 5 Policemen Killed in Road Accident: उत्तर प्रदेश की जालौन पुलिस के पांच कर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. इनमें 2 दरोगा और तीन सिपाही शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मी दबिश देने जा रहे थे, इस दौरान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर उनकी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल पांचों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई.

उरई कोतवाली में तैनात
जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के धुलावट टोल प्लाजा के पास हिरयाणा के नूह जिले में हुआ है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे. बताया जा रहा है कि दो दरोगा और तीन सिपाहियों की टीम किसी अपराधी के ठिकाने पर दबिश देने जा गए थे, इसी दौरान स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई.

KMP Expressway Accident: हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई पुलिस जवानों की स्कॉर्पियो गाड़ी.
पुलिस कर रही जांच
सूचना पर पहुंची नूह पुलिस ने शवों को पीएम के भेज दिया है और केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ.
पत्नी के 3 प्रेमी... बागपत में अवैध संबंध के कारण मारा गया सोनू, ऐसे दी दर्दनाक मौत
2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं