विज्ञापन

जालौन सड़क हादसा: अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से जा टकराई, 4 लोगों की मौत, 8 गम्भीर

Jalaun Road Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से 6 की हालत नाजुक है.

जालौन सड़क हादसा: अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से जा टकराई, 4 लोगों की मौत, 8 गम्भीर

Jalaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी कार खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई., जबकि 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, 6 की हालत नाजुक है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे. यह घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-27 की है. 

चालक को झपकी आने ने हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी. ललितपुर से श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे. सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक से टकरा गई.

आठ लोग गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कुछ घायल करीब एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: UP News: अंबेडकर नगर में घायलों को मदद करने पहुंचे लोगों को बेकाबू स्विफ्ट कार ने रौंदा, आठ की मौत

ये भी पढ़ें: माफिया की गोली खाकर भी नहीं टूटे थे IAS रिंकू सिंह, अब जालौन में म‍िली पोस्टिंग, बनाए गए संयुक्त मजिस्ट्रेट

लेखक के बारे में
img
Priya Sharma
उप संपादक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalaun Road Accident, Jalaun News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com