विज्ञापन

IPS अंजलि विश्वकर्मा: अपराधियों के लिए बनीं 'काल', 48 लाख का पैकेज छोड़ चुनी UPSC, स्कूल फ्रेंड से की लव मैरिज

आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा की सक्‍सेस स्‍टोरी शानदार है. ₹48 लाख की नौकरी छोड़ UPSC क्रैक करने वाली यूपी कैडर की इस 'लेडी सिंघम' अधिकारी की लव स्टोरी और साइबर क्राइम के बड़े मामलों को सुलझाने की पूरी दास्तान.

IPS अंजलि विश्वकर्मा: अपराधियों के लिए बनीं 'काल', 48 लाख का पैकेज छोड़ चुनी UPSC, स्कूल फ्रेंड से की लव मैरिज
IPS अंजलि विश्वकर्मा ने 6 देशों में जॉब क‍िया. UPSC के ल‍िए ₹48 लाख की नौकरी छोड़ दी.
Anjali Vishwakarma, IPS
  • IPS अंजलि विश्वकर्मा ने कानपुर में बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव पर डालने वाले को गिरफ्तार किया
  • उन्होंने छह देशों में नौकरी और ₹48 लाख सालाना पैकेज छोड़कर यूपीएससी की तैयारी कर 2021 बैच की आईपीएस बनीं
  • अंजलि विश्वकर्मा ने यूपीएससी तैयारी अपने स्कूल फ्रेंड उदित पुष्कर के साथ की, दोनों ने बाद में लव मैरिज की

IPS अंजलि विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश में डिजिटल अपराधियों के लिए काल बनी हुई हैं. यूपी के कानपुर में एडीसीपी (साइबर क्राइम) के पद पर तैनात अंजलि विश्वकर्मा ने हाल ही में बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव पर अपलोड करने वाले आरोपी को धर दबोचा है.  

उत्तर प्रदेश पुलिस के 2021 बैच की इस 'लेडी सिंघम' की पुलिसिंग जितनी शानदार है, उतनी ही दिलचस्प उनकी यूपीएससी की यात्रा और लव स्टोरी भी है. उन्होंने छह देशों में नौकरी और फिर ₹48 लाख का सालाना पैकेज छोड़कर यूपीएससी क्रैक किया. खास बात यह है कि अपने स्कूल फ्रेंड के साथ तैयारी कर यूपीएससी पास करने के बाद, दोनों ने लव मैरिज कर ली.

NDTV से बातचीत में आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने कानपुर के चमनगंज इलाके में मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव पर अपलोड करने वाले 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने NCRP टिप लाइन और गूगल से मिले डिजिटल सुरागों को जोड़कर, पूर्ण गोपनीयता और तकनीकी सटीकता के साथ इस संवेदनशील केस को सुलझाया है.
ips anjali vishwakarma

IPS अंजलि व‍िश्‍वकर्मा के दोस्त उदित पुष्कर भी उसी बैच में IPS (छत्तीसगढ़ कैडर) बने. दोनों कक्षा 12वीं से दोस्त थे. Photo- Anjali Vishwakarma

देहरादून की रहने वाली हैं अंजलि विश्वकर्मा

उत्तर प्रदेश की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा आज भले ही खाकी वर्दी में अपराधियों के छक्के छुड़ा रही हों, लेकिन वे कभी दुनिया की दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनियों की स्टार कर्मचारी हुआ करती थीं. 11 जनवरी 1993 को उत्तराखंड के देहरादून में अरुण कुमार के घर जन्मीं अंजलि बचपन से ही मेधावी थीं. वर्ष 2011 में उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा में 97.7% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया था.

₹48 लाख का पैकेज और 6 देशों की नौकरी छोड़कर चुनी 'सेवा की राह'

अंजलि विश्वकर्मा ने जेईई क्रैक कर आईआईटी कानपुर से नेविगेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया. पढ़ाई पूरी होते ही उन्हें एक विदेशी ऑयल कंपनी में लगभग ₹48 लाख सालाना पैकेज  पर नौकरी मिल गई. काम के सिलसिले में उन्होंने मेक्सिको, नॉर्वे, यूके, मलेशिया, सिंगापुर और अबू धाबी जैसे 6 देशों में अपनी सेवाएं दीं. सुख-सुविधाओं और लाखों के पैकेज वाली जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड में नौकरी के दौरान उनके मन में स्वदेश लौटने और समाज के लिए कुछ बड़ा करने की इच्छा जागी.    

IPS जगमोहन मीणा के बाद एक और आईपीएस ने छोड़ी नौकरी, सीए रामदास ने बीच ट्रेन‍िंग भेजा इस्‍तीफा

ips anjali vishwakarma

2020 की यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की और 2021 बैच की यूपी कैडर की IPS अधिकारी बनीं. Photo- Anjali Vishwakarma 

दोस्त के साथ की तैयारी और दूसरे प्रयास में बनीं IPS

देश लौटने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की. इस सफर में उनके आईआईटी कानपुर के दोस्त उदित पुष्कर (सहारनपुर निवासी) का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें UPSC के लिए प्रेरित किया. वर्ष 2018 में वे नौकरी छोड़कर भारत लौट आईं. पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन हार न मानते हुए उन्होंने 2020 की यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की और 2021 बैच की यूपी कैडर की IPS अधिकारी बनीं.

दिलचस्प बात यह है कि IPS अंजलि व‍िश्‍वकर्मा के दोस्त उदित पुष्कर भी उसी बैच में IPS (छत्तीसगढ़ कैडर) बने. दोनों कक्षा 12वीं से दोस्त थे. यूपीएससी पास करने के बाद, 12 साल पुराने इन अफसर दोस्तों ने परिवार की सहमति से वर्ष 2024 में लव मैरिज कर ली.

कानपुर में बनीं 'लेडी सिंघम': रील से रेस्क्यू तक, हर केस में दिखाई तेजी

अंजलि विश्वकर्मा ने यूपी कैडर जॉइन करने के बाद झांसी में अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान एक 15 साल की लापता बच्ची को इंस्टाग्राम रील में दिखे एक दरवाजे के छोटे से नंबर के आधार पर पिंपरी  महाराष्ट्र से सकुशल रेस्क्यू कर अपनी जांच क्षमता का लोहा मनवाया था.

इसके बाद कानपुर के अलग-अलग सर्किलों में तैनाती के दौरान उन्होंने इमरान हत्याकांड में क्राइम सीन पर मिले 'नाइट्राबेट' दवा के रैपर के जरिए कातिलों तक पहुंच बनाई. एंटी-रोमियो अभियान के तहत खुद सिविल ड्रेस में स्कूलों के बाहर रहकर मनचलों को सलाखों के पीछे भेजा. वहीं, चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का पर्दाफाश करते हुए ₹30,000 से ₹50,000 में बच्चे बेचने वाले गिरोह और अंकित आनंद जैसे खरीदारों को जेल भेजा.  

यह भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag: अब पत्नी आईएएस इशिता राठी को भी एक साथ पोस्टिंग, शादी 6 माह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म

ips anjali vishwakarma

ips anjali vishwakarma biography love story upsc journey kanpur adcp cyber crime

ऑक्सीजन थेरेपी के नाम पर ₹2.5 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह की रीढ़ तोड़ी.

जुलाई 2026 में कानपुर में एडीसीपी (साइबर क्राइम) के पद पर तैनात अंजलि विश्वकर्मा ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए चमनगंज के उस 26 वर्षीय सिरफिरे को सलाखों के पीछे धकेला, जो अपनी ही चचेरी बहनों और पड़ोस की बच्चियों के वीडियो गूगल ड्राइव में छिपाकर रख रहा था.

अंजलि विश्वकर्मा ने न केवल 15 अश्लील वीडियो बरामद कर आरोपी को पकड़ा, बल्कि कानून और नैतिकता का पालन करते हुए मासूमों की पहचान उजागर नहीं होने दी, ताकि वे सामाजिक लोकलाज से बच सकें.  

यह भी पढ़ें- IPS अव‍िनाश पांडेय को वकील की धमकी: "मुझे मेरठ SSP के साथ गाड़ी में बंद कर दो, फ‍िर देखो कौन आएगा बाहर"

ips anjali vishwakarma

ips anjali vishwakarma biography love story upsc journey kanpur adcp cyber crime

अंजलि विश्वकर्मा का परिवार

अंजलि विश्वकर्मा के पिता अरुण कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इंजीनियर रहे हैं और माता नीलम विश्वकर्मा गृहणी हैं. उनकी एक छोटी बहन है. उनके नाना बी.एल. विश्वकर्मा पीसीएस (PCS) अफसर रह चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, UPSC, KANPUR, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com