प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने बिहार ले जायी जा रही 80 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आज बताया कि जनपद के रास्ते बिहार में की जा रही अवैध शराब की तस्करी को रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा ने कल रौवरा चवर ग्राम के धर्मदेव इण्टर कालेज रौवरा चवर बलिया के स्कूल के अन्दर छापा मार कर 1100 पेटी में 47,964 बोतल अवैध शराब बरामद की. इसकी कीमत 58 लाख रुपये आंकी गयी है.
अवैध शराब के रैकेट का भांडाफोड़ करने वाली महिला के साथ मारपीट करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब तस्करी में संलिप्त सर्वेन्द्र सिंह निवासी थाना मूसा नगर जिला कानपुर देहात व सुरेश यादव निवासी रौवरा चवर बलिया को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर सात तस्कर मौके से फरार हो गये.
वीडियो : दिल्ली में भी अवैध शराबा का रैकेट
उन्होंने बताया कि एक दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि रेवती थाना क्षेत्र के विशुनपुरा स्थित अवधेश सिंह के फार्म हाउस के अन्दर अवैध शराब रखी हुई हैं सूचना के आधार पर ली गयी तलाशी में मौके से छह बोरी में रखी कुल 1,800 बोतल तथा 316 पेटी में 15,168 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गयी है.
इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं