विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

VIDEO: यूपी के बलिया में BJP नेता के घर जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, गायक गोलू राजा को लगी गोली

घटना बलिया के महाकालपुर गांव की है. यहां भाजपा नेता भानु दुबे के बच्चे की बर्थडे की पार्टी चल रही थी. मंच पर संगीत के कार्यक्रम चल रहा था. पता चला है कि पार्टी में 7-8 लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे.

VIDEO: यूपी के बलिया में BJP नेता के घर जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, गायक गोलू राजा को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के बलिया में हर्ष फायरिंग में गायक गोलू राजा घायल
बलिया:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले में बीजेपी नेता के घर एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक को गोली लग गई है. दरअसल, बलिया में बीजेपी (BJP) नेता के घर की पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हर्ष फायरिंग में एक गायक को गोली लगते दिख रहा है. दो गोली लगने के बाद घायल गायक गोलू राजा (Singer Golu Raja) को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज गया है. 

घटना बलिया के महाकालपुर गांव की है. यहां भाजपा नेता भानु दुबे (Bhanu Dubey) के बच्चे की बर्थडे की पार्टी चल रही थी. मंच पर संगीत के कार्यक्रम चल रहा था. पता चला है कि पार्टी में 7-8 लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे. उन्हीं में से एक की दो गोलियां मंच पर गए रहे गायक गोलू राजा को लगीं. वीडियो में उन्हें दो बार गोली लगते दिख रहा है. 

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर ली है, लेकिन वह गोली चलाने वाले का नाम लेने से अभी बच रही है. बलिया के एसपी देवेंद्र नाथ का कहना है कि गायक गोलू राजा को एक गोली पेट में लगी है, जिसे आपरेशन कर बाहर निकल जायेगा. दूसरी गोली उनके हाथ में लगी है, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गयी है. गोली किसी के लाइसेंसी रिवाल्वर से चली है. 

वीडियो: उत्तर प्रदेश से अपराधों की सफाई कब होगी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com