यूपी के हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बनता नजर आ रहा है. उसकी हालत गंभीर है. लोग इसे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस से जोड़ रहे हैं. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय थान प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.