विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

सामूहिक बलात्कार मामले में BJP के पूर्व सांसद के पुत्र सहित चार को जेल

2014 में कोइरौना इलाके के एक स्कूल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद के पुत्र आनद पांडेय, विकास, पिंटू सिंह और टिंकू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो कानून में मुकदमा दर्ज किया था.

सामूहिक बलात्कार मामले में BJP के पूर्व सांसद के पुत्र सहित चार को जेल
प्रतीकात्मक फोटो
  • 2014 में दर्ज हुआ था मामला
  • पूर्व सांसद के बेटे आनंद पांडेय को कोर्ट ने भेजा जेल
  • मुकदमे में सहयोग न करने पर अदालत का रुख कड़ा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बलात्कार के एक मामले में जिले की एक अदालत ने भाजपा के पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय के पुत्र सहित चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. अभियोजन पक्ष ने आज बताया कि 2014 में कोइरौना इलाके के एक स्कूल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद के पुत्र आनद पांडेय, विकास, पिंटू सिंह और टिंकू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो कानून में मुकदमा दर्ज किया था. जिले के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) चंद्रशेखर प्रसाद की अदालत में चल रही सुनवायी में कल सभी आरोपी पेश हुए. न्यायाधीश ने मुकदमे में सहयोग नहीं करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए अगले आदेश तक सभी चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का निर्देश दिया. 

Video : जीएसटी के खिलाफ कालीन उद्योग से जुड़े लोग

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Bhadohi, Gang Rape Case, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com