विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

उत्तरप्रदेश : शार्ट सर्किट से लगी महिला अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं

बांदा में जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. लेकिन इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

उत्तरप्रदेश : शार्ट सर्किट से लगी महिला अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बांदा: बांदा में जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. लेकिन इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. महिला जिला अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. उषा सिंह ने बताया, 'मंगलवार दोपहर अस्पताल की छत में बिजली वायर से हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई. अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला मरीजों को संबंधित वार्ड से बाहर निकाल कर सुरक्षित किया, जिसके बाद अस्पताल में उपलब्ध आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया है.' उन्होंने बताया, 'सूचना के बाद भी अग्निशमन दल काफी देर से पहुंचा.

यह भी पढ़ें : दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

इस आगजनी की घटना में किसी भी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ है.' अग्निशमन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा, 'सूचना पर अग्निशमन दल तुरंत अस्पताल पहुंच गया था, लेकिन अस्पताल कर्मी पहले ही आग बुझाने में कामयाब हो गए थे.'

VIDEO : पटाखों की दुकान पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire At Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com