विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

Super Exclusive: NDTV पर राम मंदिर का कोना-कोना देखिए, आज रात 7.57 और 9.57 बजे से

Ayodhya Ram Mandir Darshan: आज रात आप अपने घर-बैठे अयोध्या राम मंदिर का संपूर्ण दर्शन कर सकेंगे. NDTV पर संपूर्ण राम मंदिर का दर्शन कराया जाएगा.

Ram Mandir Darshan: अयोध्या राम मंदिर का संपूर्ण दर्शन.

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में गुरुवार को गंगा दशहरा के मौके पर 8 मंदिरों के विग्रहों की स्थापना हो गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक समारोह में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर भगवान राम के शाही स्वरूप ‘राजा राम' की प्राण-प्रतिष्ठा की गई. अब अयोध्या राम मंदिर में राम लला के साथ-साथ राजा राम की प्रतिमा भी स्थापित हो गई है.

ऐसे में अब यहां आने वाले श्रद्धालु राम लला के साथ-साथ राजा राम का दर्शन भी कर सकेंगे. लेकिन आज रात आप अपने घर-बैठे अयोध्या राम मंदिर का संपूर्ण दर्शन कर सकेंगे. NDTV पर संपूर्ण राम मंदिर का दर्शन कराया जाएगा.

NDTV पर आज रात अयोध्या राम मंदिर के संपूर्ण दर्शन

अयोध्या में राजा राम की प्रतिमा सहित 8 विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा के पल-पल के अपडेट एनडीटीवी के जरिए आप देख चुके हैं. अब इस मंदिर परिसर का संपूर्ण दर्शन आज रात NDTV पर एक्सक्लूसिव प्रसारित होगा. जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर के कोने-कोने की जानकारी देते नजर आएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

आज रात NDTV पर अयोध्या राम मंदिर का संपूर्ण दर्शन 7.57 बजे से और फिर रात 9.57 बजे से प्रसारित होगी. 

गुरुवार को संपन्न हुआ राम मंदिर का दूसरा प्रमुख प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

मालूम हो कि वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच हुआ यह अनुष्ठान इस मंदिर में आयोजित दूसरा प्रमुख प्राण-प्रतिष्ठा समारोह था. इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राम लला का अभिषेक किया गया था.

अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई प्राण-प्रतिष्ठा

गुरुवार का यह समारोह ‘अभिजीत मुहूर्त' के दौरान हुआ. हिंदू पंचांग में इसे सबसे शुभ घड़ियों में से एक माना जाता है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, विग्रहों का अभिषेक सुबह साढ़े छह बजे यज्ञ मंडप में पूजा के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद पूर्वाह्न नौ बजे हवन किया गया और फिर सभी मंदिरों में एक साथ अनुष्ठान शुरू हुए.

यह भी पढ़ें - अयोध्या में राम लला और राजा राम का एक साथ कर पाएंगे दर्शन, जानिए क्यों खास हैं दोनों प्रतिमाएं

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir, Ayodhya Ram Mandir Darshan, Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings, Ram Mandir Darshan, Ram Mandir Prana-Pratishtha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com