विज्ञापन

घर में इंसानों संग रह रहे थे दर्जनों खतरनाक सांप, डर से भागा परिवार, दहशत में गांव, देखें VIDEO

बस्ती के एक घर में दर्जनों सांप इंसानों के साथ रह रहे थे, लेकिन उनको इस बात की खबर तक नहीं थी. कमरे में चूहों की दुर्गंध और सांप की आवाज लगातार सुनाई देने के बाद परिवार ने जैसे ही कमरा खोला उनके होश उड़ गए.

घर में इंसानों संग रह रहे थे दर्जनों खतरनाक सांप, डर से भागा परिवार, दहशत में गांव, देखें VIDEO
यूपी के एक घर में सांपों का झुंड मिलने से दहशत फैल गई. (NDTV इमेज)
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक घर के कमरे में दर्जनों कोबरा सांप मिले
  • घर के सदस्यों ने चूहों की दुर्गंध और सांपों की आवाज सुनकर सर्प मित्र को सूचना दी थी
  • सर्प मित्र अजय ने कोबरा के सांपों के बच्चों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक घर के अंदर रह रहे लोगों से जैसे ही बंद कमरा खोला, वे सन्न रह गए. अंदर का नजारा ही कुछ ऐसा था. एक या दो नहीं पूरे दर्जनों डरावने सांप वहां पर मौजूद थे. एक घर के भीतर कोबरा प्रजाति के दर्जनों सांपों ने अपना आशियाना बनाया हुआ था. ये सांप कहां से आए ये कोई नहीं जानता. घर से सांप मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. घर के भीतर नागिन के 10 से अधिक बच्चे मिलने से लोग दहशत में आ गए. कमरे में सांपों का झुंड मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने घर खाली कर दिया.

घर में डरावने सांपों का झुंड

जिसके बाद मामले की जानकारी सर्प मित्र अजय को दी गई. उन्होंने घर में पहुंचकर सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि नाग और नागिन अब तक नहीं मिले हैं. सर्प मित्र ने नाग और नागिन की काफी घंटों तक तलाश की लेकिन उनके न मिलने से गांव में डर का माहौल है. जिस घर में नागिन के बच्चे मिले है, वहां वापस जाने के लिए डरा हुआ परिवार तैयार ही नहीं है.

घर में कैसे मिला सांप का परिवार?

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर में सामान से भरे एक कमरे में चूहों की दुर्गंध और सांप की आवाज लगातार आ रही थी. जिसके बाद उनको कुछ शक हुआ. उन्होंने जाकर देखा तो अंदर सापों का पूरा झुंड था. उन्होंने तुरंत सर्प मित्र को बुलाया. सर्प मित्र अजय ने कोबरा के बच्चों को घर से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है. ये पूरा मामला वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव का है. 

बस्ती में पहले भी मिला था सांपों का झुंड

ये पहली बार नहीं है जब बस्ती से इतनी बड़ी संख्या में सांप मिले है. साल 2025 में बनकटी ब्लॉक के देईसाड़ गांव के घर से कोबरा प्रजाति के कई सांप मिले थे. जिसके बाद परिवार और आसपास दहशत फैल गई थी. मौके पर एक सर्प मित्र को बुलाया गया था. उसने सभी सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. बस्ती में एकबार फिर सांपों का परिवार मिलने से दहशत का माहौल है. हालांकि सांपों को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया है लेकिन परिवार फिर भी दहशत में है. 

इनपुट- सतीश श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें-VIDEO: बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, मची अफरा-तफरी, लोग घरों में कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Basti News, Snake In House, Snake In House Viral Video, Cobra Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com