विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

मुकदमा वापस लेने को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया  प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं शामली आदि में हुए दंगों में 62 लोगों की जानें गईं और उस दौरान 503 मुकदमें दर्ज किए गए.

मुकदमा वापस लेने को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा 
रणदीप सुरजेवाला की फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है जिसमें उसने दंगों के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की बात कही है. कांग्रेस पार्टी ने  सवाल किया कि क्या कोई भी मुकदमा धार्मिक आधार पर वापस लिया जा सकता है और चंद मामलों के बजाय इसमें सभी मुकदमों की समीक्षा क्यों नहीं की जानी चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया  प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं शामली आदि में हुए दंगों में 62 लोगों की जानें गईं और उस दौरान 503 मुकदमें दर्ज किए गए.

यह भी पढ़ें: आलू किसानों के लिए जल्द एक अलग बोर्ड का गठन करेगी योगी सरका

सुरजेवाला ने योगी सरकार और भाजपा से चार सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि अगर दंगों के मामलों की समीक्षा ही करनी है तो केवल 179 की ही क्यों, पूरे 503 मुकदमों की क्यों नहीं? क्या गंभीर अपराध वाले मुकदमों को कोई सरकार राजनीतिक मुकदमें बताकर उन्हें वापस ले सकती है.  क्या संविधान या कानून के अनुसार धर्म के आधार पर मुकदमों की वापसी हो सकती है? क्या मुख्यमंत्री इन मुकदमों को इस लिए तो वापस नहीं ले रहे क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि राजनीतिक नेताओं के खिलाफ मामलों की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई होनी चाहिए.

VIDEO: योगी सरकार से नाराज है राजभर.


सुरजेवाला ने आदित्यनाथ को नसीहत दी कि अब वह भाजपा नेता नहीं एक मुख्यमंत्री हैं और उन्हें गोरखपुर संसदीय उपचुनाव के नतीजों से सबक लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुकदमें वापस लेने का फैसला अदालत करेगी पर उसके लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. ( इनपुट भाषा से) 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com