विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

सीएम योगी बोले, सरकार को पहले से ही थी BHU में गड़बड़ी की आशंका

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर बीएचयू में गड़बड़ी आशंका की जानकारी सरकार को पहले से थी.

सीएम योगी बोले, सरकार को पहले से ही थी BHU में गड़बड़ी की आशंका
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
  • मुख्यमंत्री ने कहा, विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह किया गया था
  • योगी ने कहा, बीएचयू प्रकरण की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है
  • विश्वविद्यालय में उपद्रव मचाने वालों पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर बीएचयू में गड़बड़ी आशंका की जानकारी सरकार को पहले से थी. इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह किया गया था, लेकिन वह स्थिति को समझने में नाकाम रहा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच संवादहीनता की स्थिति के चलते ही इतनी बड़ी घटना हुई.

यह भी पढ़ें : BHU में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज पर बोले सीएम योगी, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

केंद्र सरकार को भेज की गई है रिपोर्ट
गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान गुरुवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बीएचयू प्रकरण की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है. मामला केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़ा है. इसमें प्रदेश सरकार और प्रशासन का सीधा हस्तक्षेप नहीं हो सकता, इसलिए इस प्रकरण में केंद्र सरकार ही निर्णय लेगी.' योगी ने बताया कि विश्वविद्यालय में उपद्रव मचाने वालों के चेहरे कैमरों में कैद हो गए है. उन पर कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें : योगी ने प्रशासन से बीएचयू में लाठीचार्ज मामले की तुरंत जांच करके रिपोर्ट देने को कहा

VIDEO: BHU में बवाल: रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि छेड़खानी की शिकार छात्रा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उसे हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा. प्रदेश में मुहर्रम और दशहरा एक साथ संपन्न कराए जाने पर उन्होंने कहा, 'जहां-जहां भी इसे लेकर दिक्कत है, वहां-वहां वजह तुष्टिकरण की नीति है.  पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की सरकार ने उनसे पूछा था कि दोनों त्योहारों को प्रशासनिक दृष्टि से कैसे एक साथ संपन्न कराया जा सकता है तो उनको सुझाव दिया गया था.' उन्होंने बताया कि प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है कि वह सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों आयोजनों को एक साथ पूरी सावधानी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराएं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BHU Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com