विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2018

झांसी मेडिकल कॉलेज मामले में योगी ने दिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सीए ने पीड़ित युवक के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायत की घोषणा भी की है. यह सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी.

झांसी मेडिकल कॉलेज मामले में योगी ने दिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
सीएम योगी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई लापरवाही मामले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि झांसी के मेडिकल कॉलेज में एक युवक के कटे पैर को उसी मरीज का तकिया बनाने का मामला सामने आया था. सीए ने पीड़ित युवक के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायत की घोषणा भी की है. यह सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: वोट डालने के बाद योगी आदित्‍यनाथ बोले, 2014 से बड़ी होगी BJP की जीत का अंतर

सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों एवं नर्सों की लापरवाही की इस घटना पर गम्भीर रुख अख्तियार करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा से इस घटना के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 12 मार्च तक देने के भी निर्देश दिए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com