विज्ञापन

UP दरोगा परीक्षा में पंडित वाले विवाद पर पहली बार बोले सीएम योगी, 'किसी भी जाति-पंथ का अपमान न करें'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने “पंडित” विवाद पर बड़ा आदेश देते हुए सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को कहा है कि किसी भी व्यक्ति/ जाति/ पंथ/ संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के बारे में अमर्यादित टिप्पणी ना करें.

UP दरोगा परीक्षा में पंडित वाले विवाद पर पहली बार बोले सीएम योगी, 'किसी भी जाति-पंथ का अपमान न करें'
  • उत्तर प्रदेश में दरोगा परीक्षा में एक सवाल में 'पंडित' विकल्प डालने पर विवाद उत्पन्न हुआ है
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस सवाल को गलत ठहराते हुए इसकी कड़ी निंदा की है
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को अमर्यादित टिप्पणी न करने के निर्देश दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में दरोगा की परीक्षा में एक सवाल ने प्रदेश में भूचाल ला दिया है. अवसर के अनुसार बदल जाने वाले सवाल में विकल्प के तौर पर पंडित ऑप्शन डालने पर बवाल मचा हुआ है. यहा तक कि योगी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी इसे गलत ठहराते हुए इसकी निंदा की है. बढ़ते विवाद के बीच अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार इस पर अपनी बात कही है. सीएम योगी ने सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को किसी जाति, पंथ और संप्रदाय की मर्यादा का ख्याल रखते हुए अमर्यादित टिप्पणी ना करने को कहा है. 

पंडित वाले विवादित सवाल पर सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को कहा है कि किसी भी व्यक्ति/ जाति/ पंथ/ संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के बारे में अमर्यादित टिप्पणी ना करें. इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी इसपर ऐतराज जता चुके हैं. 

क्या है असल विवाद?

यूपी में 14 और 15 मार्च को दरोगा यानी उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के दौरान एक सवाल पूछा गया कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला, इस वाक्यांश के  लिए एक शब्द का चयन कीजिए. विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी था. लोगों की आपत्ति है कि पंडित को गलत अर्थों में दिखाया गया है और यह अपमान है. 

यह भी पढ़ें- UP दारोगा परीक्षा के सवाल में 'पंडित' पर बवाल, डिप्टी CM बोले- हमें भी आपत्ति, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

ब्रजेश पाठक क्या बोले?

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न को लेकर जो विवादित विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है. किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com