पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकाउडन का ऐलान किया है. इसके बाद लोगों में शंकाओं का दौर शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकानों पर पहुंच रहे हैं. इसको देखते हुए सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से शंकित या परेशान न होने की अपील की है. राज्य के लोगों का आश्वासन देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारे पास आवश्यक सामान जैसे कि दूध, सब्जियां या फिर दवाई वगैरह पर्याप्त मात्रा में हैं. आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर घरों से बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे.
सीएम योगी ने कहा कि कल (बुधवार) से सब्जी, दूध, फल, दवाई व जरूरी सामान आपके दरवाजों तक पहुंचाए जाएंगे. इसके लिए हमने 10 हजार से ज्यादा वाहनों को चिन्हित किया है मैं लोगों से एक बार फिर अपील करता हूं कि वह जरूरी सामानों के घरों से बाहर न निकलें.
From tomorrow vegetables, milk, fruits, medicines and other essential commodities will be delivered to your door steps for which we have identified more than 10,000 vehicles. I appeal to you to not go to market to buy essential items: CM Yogi Adityanath https://t.co/JXZLx8Dzyq
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2020
बता दें कि कोरोनावायरस के प्रकोप के खिलाफ पीएम मोदी ने आज देश के नाम संबोधन के दौरान ऐलान किया कि अगले 21 दिनों तक पूरा देश लॉकडाउन रहेगा. उन्होंने कहा कि कि आज रात 12 बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है. साइकिल तोड़ने के लिए 21 दिन जरूरी है. अगर ये 21 दिन नहीं संभले तो फिर कई परिवार तबाह हो जाएंगे, पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हर नागरिक को बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं