विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

CAA पर बवाल : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बरेली में इंटरनेट सेवा पर रोक  

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के तमाम शहरों में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इंटरनेट बंद करने की सूचना है.

CAA पर बवाल : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बरेली में इंटरनेट सेवा पर रोक  
नागरिकता कानून के खिलाफ आज यूपी के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुआ.
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के तमाम शहरों में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इंटरनेट बंद करने की सूचना है. गाजियाबाद प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए है. गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक गाजियाबाद में इंटरनेट बंद रहेगा. प्रशासन के मुताबिक एहतियातन यह कदम उठाया गया है. बरेली में भी शनिवार सुबह तक के लिए इंटरनेट पर रोक लगाई गई है. बरेली में शनिवार तक स्कूलों को भी बंद किया गया है. गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा, "संवेदनशीलता को देखते हुए ऑपरेटरों से जनपद गाजियाबाद में गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने को कहा गया है. यह कदम हिंसक प्रदर्शनों और कल जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है."

उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंसक प्रदर्शन किए जाने का अंदेशा है. उपद्रवी तत्व राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आम जनजीवन व कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. उपद्रवी व असमाजिक तत्व इंटरनेट के माध्यम से अफवाह फैलाकर हिंसा कर सकते हैं. किसी भी अप्रिय घटना को जनहित में रोका जाना नितांत अपरिहार्य है. जनपद गाजियाबाद की संवदेनशीलता के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को नगर व देहात क्षेत्र की इंटरनेट सेवा 19 दिसंबर की रात 10 बजे से 20 दिसंबर की रात 10 बजे तक बंद कराने का आदेश पारित किया है. (इनपुट- IANS से भी)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Bareilly, Internet Ban, CAA, Citizenship Amendment Act 2019, NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com