विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2017

मुख्यमंत्री आवास बम से उड़ाने की धमकी, मामले की जांच शुरू

मुख्यमंत्री आवास बम से उड़ाने की धमकी, मामले की जांच शुरू
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ: नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने के आईजी अमिताभ ठाकुर को आए धमकी भरे फोन की जांच एटीएस ने शुरू कर दी है.  

एक जनवरी को आईपीएस अमिताभ ठाकुर को उनके मोबाइल नंबर पर बाहर का दिखने वाले मोबाइल नंबर (9090129 ) से सीएम आवास पर बम फिट करने को लेकर एक धमकी भरा फोन आया था. फोन पर कहा गया था कि सीएम आवास पर बम रखा गया है जो एक घंटे बाद ब्लास्ट हो जाएगा. इसकी शिकायत अमिताभ ने तुरंत डीजीपी एस जावीद अहमद सहित अन्य सीनियर पुलिस अफसरों से करते हुए थाना गोमतीनगर पर एफआईआर दर्ज कराई थी.

यह मामला एटीएस के सुपुर्द कर दिया गया है. मंगलवार को एटीएस के अफसरों ने मामले की जाच के सिलसिले में अमिताभ ठाकुर से पूछताछ की और उनसे बातचीत का ऑडियो-टेप लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री आवास, बम से उड़ाने की धमकी, UP, Lukhnow, CM Akhilesh Yadav, CM House, Bomb Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com