प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में चेन्नई के एक व्यापारी को कम दामों में स्क्रैप खरीदने का लालच देकर एक गांव में बुलाकर बंधक बनाकर 30 लाख रुपए की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक यह वारदात पिछले महीने के अंतिम सप्ताह की है. चेन्नई के एल्युमिनियम उत्पाद निर्माता एसटी सैयद उमर मुख्तार अपने चचेरे भाई इब्राहिम के साथ 23 फरवरी को स्क्रैप का माल खरीदने के इरादे से दिल्ली हवाईअड्डा पहुंचे. मथुरा के कुछ लोग उन्हें लेने हवाईअड्डा पहुंचे. ये वही लोग थे जिन्होंने किसी व्यापारिक वेबसाइट पर उनका विज्ञापन देख एल्युमिनियम कबाड़ बेचने के लिए सौदा करने का ऑफर दिया था.
फिरौती के लिए रिश्तेदार ने ही की बच्चे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रधर गौड़ के अनुसार, ‘बदमाश उन्हें उटावड़ गांव ले गए और दोनों को एक मकान में बंद कर उनसे उनके बैंक बैलेंस की जानकारी लेने के बाद 30 लाख रुपए की फिरौती देने को दबाव बनाया गया.’ उन्होंने बताया, ‘बदमाशों ने बंधक बनाए गए व्यापारियों से फिरौती की रकम वसूलने के बाद ही मुक्त किया. व्यापारी पहले वापस अपने घर लौटे और गुरुवार को फरीदाबाद के एक जानकार व्यापारी के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया.’
वीडियो : अब बिटकाइन में मांगी गई फिरौती
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर नेटबैकिंग के माध्यम से 30 लाख रुपये मैसर्स सफारी किट्स मैटल नाम के खाते में ट्रांसफर करवाए. बाद में, आधार कार्ड, सहित तमाम कागजातों पर हस्ताक्षर कराकर गुड़गांव में सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गए. डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उम्मीद की जा रही है पुलिस इस मामले में जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी.
इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं