विज्ञापन

नोएडा में बीटेक की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 28वीं मंजिल से कूदकर दी जान

UP News in Hindi: नोएडा में एक 21 वर्षीय बीटेक छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

नोएडा में बीटेक की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 28वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Noida Girl Suicide: दिल्ली से सटे नोएडा में स्थित एक सोसाइटी में एक छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. हालांकि परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी.

बीटेक की छात्रा ने की आत्महत्या

गौतम बुद्ध नगर जिले (उत्तर प्रदेश) के नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-32 की अमौर सोसाइटी में बीटेक की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि छात्रा अर्पिता (21) ने 28 मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी. उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी.

पिता ने बताया मानसिक तनाव में थी बेटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पंजाब के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी. पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, युवती के फ्लैट से सुसाइड नोट के बारे में अभी पता नहीं चला है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर किडनैपिंग, फिर ऑनलाइन वसूली... ये खास लोग रहते निशाने पर, हाईटेक रिकवरी गैंग का भंडाफोड़

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Girl Suicide, Noida News, Noida Amour Society, BTech Girl Suicide Case, Student Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com