विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज मायावती आजमगढ़ में करेंगी महारैली

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज आजमगढ़ में महारैली करने जा रही हैं.

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज मायावती आजमगढ़ में करेंगी महारैली
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (फाइल फोटो)
  • मायावती आजमगढ़ में आज करेंगी महारैली को संबोधित
  • मायावती के निशाने पर होंगी केंद्र और यूपी सरकार की नीतियां
  • मेरठ के बाद बसपा की यह दूसरी महारैली होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आजमगढ़: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज आजमगढ़ में महारैली करने जा रही हैं. बसपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी के मुताबिक, यह महारैली भाजपा की कथित गरीब, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों व कार्यप्रणाली को बेनकाब करने के लिए आजमगढ़, गोरखपुर व वाराणसी मंडलस्तरीय होगी. 

VIDEO:  बीएसपी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद में जुटीं मायावती
आजमगढ़ के रानी की चेकपोस्ट मैदान में आयोजित महारैली को आज सुबह 11 बजे मायावती संबोधित करेंगी. मेरठ के बाद बसपा की यह दूसरी महारैली होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com