- बलिया से सांसद हैं विरेंद्र सिंह
- मंदी को लेकर दिया बयान
- 'देश में मंदी नहीं है क्योंकि...'
भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी नहीं बल्कि सुस्ती है, यह बात तो खुद कई बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कह चुकी हैं. अब उनकी पार्टी के एक सांसद ने भी देश में मंदी नहीं होने का जिक्र करते हुए अजीबोगरीब उदाहरण दिया है. उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी सांसद विरेंद्र सिंह (BJP MP Virendra Singh) का मानना है कि देश में कोई मंदी नहीं है क्योंकि लोग पारंपरिक कु्र्ता और धोती के बदले कोट और जैकेट पहन रहे हैं.
उन्होंने कहा, 'दिल्ली समेत पूरी दुनिया में मंदी पर चर्चा हो रही है. अगर देश में मंदी होती तो हम यहां कोट और जैकेट के बजाय धोती और कुर्ता पहनकर आएंगे. अगर मंदी होती तो हम कपड़े नहीं खरीदते, पैंट और पायजामा नहीं खरीदते.' बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत सिर्फ शहरों का ही नहीं बल्कि गांवों का भी देश है.
बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में होगी वापसी, 17 फरवरी को JVM का भारतीय जनता पार्टी में होगा विलय
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि ये वो देश है, जहां 6.5 लाख गांव भी हैं. यहां सिर्फ दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहर ही नहीं हैं. महात्मा गांधी, डॉक्टर हेडगेवार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और जयप्रकाश नारायण ने ग्रामीणों में विश्वास दिखाया था और देश को आजादी दिलाने में मदद की थी.'
BJP ने शेयर किया था मुस्लिम महिलाओं का वीडियो तो TV एक्ट्रेस बोलीं- खुलेआम नफरत फैला रहे हैं...
बताते चलें कि विपक्षी दल लगातार देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. गिरती जीडीपी दर, बेरोजगारी, मंदी समेत कई आर्थिक मुद्दों का जिक्र करते हुए विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार पर देश को बदहाली की ओर ले जाने के आरोप लगाए हैं. सरकार विपक्ष के आरोपों को नकार रही है. उनका कहना है कि देश में मंदी नहीं है. भारत फिलहाल सुस्ती के दौर से गुजर रहा है.
VIDEO: Delhi Election 2020: भारतीय जनता पार्टी की सीटें बढ़ेंगी : एग्जिट पोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं