विज्ञापन
This Article is From May 19, 2018

उत्तरप्रदेश : भाजपा विधायक ने रक्तदान कर बचाई मासूम की जान

उत्तरप्रदेश के एटा में जिला अस्पताल में उस वक्त सभी लोग भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड की तारीफ किए बिना नहीं रह सके, जब विधायक ने जिला अस्पताल में फिरोजाबाद से आए किसान के 10 माह के मासूम बच्चे की जान रक्तदान कर बचाई.

उत्तरप्रदेश : भाजपा विधायक ने रक्तदान कर बचाई मासूम की जान
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
एटा: उत्तरप्रदेश के एटा में जिला अस्पताल में उस वक्त सभी लोग भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड की तारीफ किए बिना नहीं रह सके, जब विधायक ने जिला अस्पताल में फिरोजाबाद से आए किसान के 10 माह के मासूम बच्चे की जान रक्तदान कर बचाई. जनपद फिरोजाबाद के ग्राम खड़ीत निवासी रामेश्वर सिंह यादव का 10 माह का पुत्र गंभीर रूप से बीमार था और उसकी जान को खतरा था. बच्चे के इलाज के लिए एटा के जिला अस्पताल पहुंचे किसान को डाक्टरों ने बच्चे में खून की कमी बताई और खून नहीं चढ़ने पर जान का खतरा बताया.

यह भी पढ़ें : जामिया में लगा शिविर: समाज को लाभ पहुंचाने के साथ कई रोगों को रोकता है रक्तदान

किसान की मदद करने की सिफारिश करने एटा के सदर भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड भी पहुंचे. चिकित्सकों ने उनकी बात सुनी, लेकिन ब्लड बैंक में बच्चे के बी पॉजिटिव ग्रुप का खून नहीं होन से थोड़ी दिक्कत बताई. इस पर सदर विधायक विपिन वर्मा ने चिकित्सकों को जानकारी दी कि उनका ब्लड ग्रुप भी बी पॉजिटिव है और स्वयं अपना ब्लड बैंक में रक्तदान करके बच्चे की जान बचाई.

VIDEO : शादी के फौरन बाद किया रक्तदान​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Donate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com