लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी कस्बा स्थित शीतला मंदिर में एक बार फिर जातिगत भेदभाव को लेकर राजनीति गर्मा गई. बीजेपी विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर में भूमि पूजन के दौरान जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है. शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर प्रशासन पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में उचित सम्मान नहीं दिया गया.इस मामले में विधायक के पति और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा, "शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कुछ फंड मंजूर किया गया था और वहां विभाग, काम करने वाली संस्था और अधिकारियों की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन उन्हें पूजा करने की इजाजत नहीं दी गई और न ही उन्हें बैठने के लिए कहा गया."
विधायक जय देवी ने आरोप लगाया कि पूजा के दौरान उनके साथ जातिगत भेदभाव किया गया. विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर में अगरबत्ती तक नहीं जलाने दी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें नारियल फोड़ने की अनुमति नहीं दी गई. जय देवी कौशल ने कहा, "मेरा एक कार्यक्रम तय था और समय भी निश्चित था, लेकिन जब मैं कल सुबह वहां पहुंची, तो मुझे पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई. जाति-आधारित भेदभाव हो रहा है; इसीलिए मुझे पूजा करने की इजाजत नहीं मिली. भेदभाव निश्चित रूप से हुआ, और यही कारण है कि मुझे पूजा करने नहीं दिया गया. मैं इस मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान को दूंगी."
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | BJP MLA Jai Devi Kaushal alleged caste-based discrimination during a temple renovation ceremony in Kakori. (19.08)
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2026
BJP MLA Jai Devi Kaushal said, "I had a scheduled program and the time was fixed, but when I arrived there yesterday morning, I… pic.twitter.com/aBWFBW3Evv
विधायक के पति और सांसद कौशल किशोर ने भी लगाया आरोप
विधायक जय देवी के पति, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने भी मंदिर प्रशासन पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है. मामले को लेकर विधायक के बेटे विकास किशोर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.आरोपों के सामने आने के बाद शीतला मंदिर में हुए कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं