विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2018

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आगजनी के मामले में एबीवीपी के प्रत्याशी पर मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार

हालैंड हॉल छात्रावास में आगजनी की घटना के संबंध में पुलिस ने शनिवार को चार छात्रों को गिरफ्तार किया.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आगजनी के मामले में एबीवीपी के प्रत्याशी पर मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार
हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
इलाहाबाद: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव का परिणाम देर रात जारी होने के बाद विश्वविद्यालय के हालैंड हॉल छात्रावास में आगजनी की घटना के संबंध में पुलिस ने शनिवार को चार छात्रों को गिरफ्तार किया. कर्नलगंज थाना के क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि छात्रसंघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव की शिकायत पर 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आज चार छात्रों को गिरफ्तार किया. ये छात्र अवैध रूप से छात्रावास में रह रहे थे. मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अतेंद्र सिंह का भी नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : ABVP के पैनल से जीते डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री फर्जी, NSUI ने किया दावा

हालांकि जिस समय आगजनी की घटना हुई, अतेंद्र विश्वविद्यालय परिसर में थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि कल देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के बाद कुछ छात्रों ने हालैंड हॉल छात्रावास में उदय प्रकाश यादव के कमरे में आग लगा दी. छात्रों ने पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के कमरे के बाहर रखे कूलर एवं अन्य सामान में भी आग लगा दी. हालांकि पुलिसकर्मी जल्द ही आग बुझाने में सफल रहे. उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार भी समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी का कब्जा रहा. 

यह भी पढ़ें : प्रयाग कुंभ के खर्च को लेकर पर्यटन मंत्री ने दिया बयान, कहा- इतना हो सकता है खर्च...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad University, Allahabad University Violence, Violence In AU, Fire In Allahabad University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com