पेगासस जासूसी कांड (Pegasus Spyware) को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश की जनता ने बीजेपी को इतना समर्थन दिया. लोकतंत्र पर भरोसा किया. इतने बहुमत से लोकसभा में जितवाया. आज सरकार उनकी है. जब पूरे देश की जनता का भरोसा उन पर है तो फिर जनता की जासूसी क्यों कर रहे हैं. अधिकारियों की भी जासूसी करवा रहे हैं. पार्टी के अपने ही नेताओं की जासूसी करवा कर रहे हैं. आख़िरकार सरकार क्यों जासूसी करवा रही है. ये अपराध है.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद है कुछ साल पहले केंद्र सरकार में इनकी सरकार थी, तब भी सपा के नेताजी और अमर सिंह समेत कई नेताओं की जासूसी करवाई गई थी. देश की सुरक्षा को लेकर बीजेपी खिलवाड़ कर रही है. बड़ी साजिश कर रही है.ये तमाम सवाल हैं जिसका जवाब बीजेपी को देना चाहिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अखिलेश ने आगे कहा कि हमारे किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं. इस देश के किसान कैसे भूल जाएंगे कि उनको भरोसा दिलाया गया कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संकल्प पत्र में लिखा है किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी. बताएं कहां हुई दोगुनी आय. यूपी में लोगो ने तय कर लिया है विधानसभा चुनावो में बीजेपी की विदाई हो जाएगी.
उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में पेगासस फोन हैकिंग घोटाले की जांच के लिए पैनल गठित किया है. रिटायर जज एमवी लोकुर और ज्योतिर्मय भट्टाचार्य इस पैनल की अध्यक्षता करेंगे. यह फैसला तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का नाम उन संभावितों की लिस्ट में आने के बाद लिया गया जिसमें इजराइल द्वारा बनाए गए पेगासस स्पाइवेयर के जरिए जासूसी की गई थी. ममत ने कहा कि जांच होगी कि हैकिंग कैसे की गई. उम्मीद है कि ये छोटा कदम दूसरों को जगाएगा. हम चाहते हैं जल्द से जल्द जांच हो. बंगाल के कई लोगों की फोन टैपिंग हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं